Prabhas: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में प्रभास का नाम शुमार है जो 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाना है। यहबर्थडे उनके फैंस के लिए निश्चित तौर पर काफी खास है जहां उनकी आने वाली कई फिल्मों को लेकर घोषणा की गई है। फौजी से लेकर सालार 2 और कल्कि 2898 AD 2 तक को लेकर फैंस को खास सरप्राइज दिया गया है जिसके लिए फैंस इंतजार कर रहे थे। जानिए बर्थडे के मौके पर कैसे लोगों को तोहफा मिला है। निश्चित तौर पर उनकी आने वाली सभी चर्चित फिल्मों के लिए खास सरप्राइज है।
कल्कि 2 से Prabhas के फैंस को मिला तोहफा
To the superhero of Indian Cinema…
Happy Birthday to the Darling of every generation, Rebel Star #Prabhas.We are excited to embark on another epic cinematic journey with you… #Kalki2898AD ⚡ https://t.co/uE5GQAOr4c
— Kalki 2898 AD (@Kalki2898AD) October 23, 2026
कल्कि 2898 टीम की तरफ से एक वीडियो को जारी करते हुए कैप्शन में कहा गया, “इंडियन सिनेमा के सुपरहीरो को… हर पीढ़ी के डार्लिंग, रेबेल स्टार प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम आपके साथ एक और ज़बरदस्त सिनेमाई सफ़र पर जाने के लिए उत्साहित है।” वहीं कल्कि 2 से मेकर्स ने यह भी बता दिया है कि वह वैरभ बनकर नजर आने वाले हैं। शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
फौजी से जन्मदिन पर प्रभास फैंस को मिला तोहफा
View this post on Instagram
इसके अलावा फौजी टीम की तरफ से एक पोस्ट को शेयर किया गया जिसमें प्रभास का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो के जरिए भी फैंस को सरप्राइज मिलने वाला है।
सालार 2 से प्रभास के लिए तोहफा
A special day and a special reunion ♥️
Wishing our one and only Violent Man, #Prabhas a spectacular birthday!
We can’t wait to see this DINO-mite duo back in action… #Salaar2 https://t.co/SiUY3R34RQ
— Salaar (@SalaarTheSaga) October 23, 2026
वहीं सालार 2 मेकर्स की तरफ से भी एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया गया। बता दे कि प्रभास की यह फिल्म प्री प्रोडक्शन में है जिसके लिए लगातार काम जारी है। टीम की तरफ से जब प्रशांत नील के साथ आने वाले इस खास सरप्राइज के लिए लोगों के बीच एक जबरदस्त बज बना हुआ ह। जहां कैप्शन में दोनों की साथ में तस्वीर फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, “एक खास दिन और एक खास मिलन हमारे इकलौते वायलेंट मैन प्रभास को जन्मदिन की बहुत बधाइयां। हम इस डिनो माइट जोड़ी देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।
बता दे कि प्रभास को आखिरी बार राजा साब में देखा गया था तो वहीं अब एक बार फिर उन्हें कई चर्चित फिल्मों में देखने के लिए फैंस इंतजार में हैं।







