---Advertisement---

Prabhas: ‘फौजी’ बनकर स्पिरिट एक्टर इतिहास के छिपे हुए अध्यायों का खोलेंगे पन्ना, इंटेंस पोस्टर देख फैंस बोले ‘जय हो’

Prabhas: प्रभास के जन्मदिन पर फौजी के पोस्टर को शेयर किया गया है और इसके साथ ही फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। आइए जानते हैं इसे देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं और क्या है इसमें स्पेशल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2025 12:52 अपराह्न

Prabhas
Follow Us
---Advertisement---

Prabhas: इतिहास के छिपे हुए अध्यायों से एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी को लेकर साउथ के सुपरस्टार प्रभास आ रहे हैं जिसका फर्स्ट लुक और टाइटल जारी कर दिया गया है। पिछले लंबे समय से हनु राघवपुडी की फिल्म के टाइटल को लेकर लोग इंतजार कर रहे थे जिसकी घोषणा प्रभास के जन्मदिन के मौके पर कर दी गई है। निश्चित तौर पर फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है और ऐसे में यूजर्स क्रेजी नजर आ रहे हैं। जहां फौजी पोस्टर में प्रभास को देखने के बाद फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग इसे एवरेज बता रहे हैं।

फौजी पोस्टर में Prabhas का दिखा इंटेंस अवतार

जहां तक इस पोस्टर की बात करें तो इसमें प्रभास का फौजी लुक चर्चा में है जहां साउथ स्टार के चेहरे की आधी झलक दिखाई गई है जो काफी इंटेंस है। यह लोगों के दिमाग पर छाने के लिए काफी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में संस्कृत में लिखा गया, “पद्मव्यूह विजयी पार्थः, पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः, जन्मनैव च योद्धा एषः॥।” वहीं पोस्ट पर कहा गया एक बटालियन जो अकेली लड़ती है फौजी। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि 1940 के दशक के पृष्ठभूमि पर आधारित होने वाली है जिसमें फौजी एक असाधारण मिशन पर निकला और यही इसकी कहानी होने वाली है।

आखिर कौन कौन से सितारे देंगे फौजी में प्रभास का साथ

वहीं फिलहाल निर्देशक हनु राघवपुडी और निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स की तरफ से प्रभास की फौजी को लेकर बाकी घोषणा नहीं की गई है कि आखिर यह कब रिलीज होगी लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभास के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे मशहूर सितारे नजर आ सकते हैं। निश्चित तौर पर प्रभास के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला है जहां कुछ लोग इसे ब्लॉकबस्टर और 1000 करोड़ी बता रहे हैं और जय हो कह रहे हैं। कुछ इसे एवरेज कहते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास की पाइपलाइन में एक के बाद एक प्रोजेक्ट है जहां वह द राजा साब, स्पिरिट, बाहुबली द एपिक को लेकर लगातार चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026