---Advertisement---

Pradeep K Vijayan: उल्लू की ‘पलंगतोड़’ एक्ट्रेस Noor Malabika के बाद इस एक्टर की मौत, संदिग्ध स्थिति में मिली लाश

Pradeep K Vijayan: प्रदीप के विजयन की मौत से फैंस को लगा झटका, जानिए कैसे इस दुनिया को छोड़ गए एक्टर और क्यों मौत पर उठ रहे सवाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2024 4:06 अपराह्न

Pradeep K Vijayan
Follow Us
---Advertisement---

Pradeep K Vijayan: अभी 2 दिन पहले उल्लू की वेब सीरीज ‘पलंगतोड़’ की एक्ट्रेस नूर मालविका की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर मानो हड़कंप मचा हुआ है। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था तभी एक और तमिल एक्टर की मौत हो गई है वह भी संदिग्ध परिस्थिति में। जी हां, हम बात कर रहे हैं तमिल के मशहूर एक्टर प्रदीप के विजयन (Pradeep K Vijayan) की जिनकी लाश उनके घर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस इस बारे में जांच शुरू कर दी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में और कैसे हुई 45 साल के इस एक्टर की मौत जो अब बन रहा है सवाल।

रिपोर्ट में किया जा रहा दावा

रिपोर्ट की माने तो प्रदीप के विजयन को सांस लेने की समस्या थी और ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि शायद सांस की कमी की वजह से उनकी मौत हुई है। तो दूसरी तरफ हार्ट अटैक का भी दावा किया जा रहा है। फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पोस्ट नहीं की गई है क्योंकि जांच अभी भी जारी है।

इस तरह पुलिस को मिली प्रदीप के विजयन की लाश

पूरी खबर की बात करें तो प्रदीप के विजयन पिछले दो दिन से सबसे दूरी बना रखे थे और वह किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे। ऐसे में उनके एक दोस्त ने उन्हें कई दफा कॉल किया लेकिन वह जवाब नहीं दिए तब उनके दोस्त उनके घर पहुंच गए। घर का दरवाजा अंदर से लॉक था। जब कई बार खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की मौजूदगी में प्रदीप को बाथरूम में देखा गया जहां उनका सर भी चोटिल था।

प्रदीप के विजयन की मौत एक झटका

बता दें कि प्रदीप के विजयन आखिरी बार 2023 में रुधरं राघव लॉरेंस के साथ नजर आए थे। अगर उनके बैकग्राउंड की बात करें तो वह टेक से ग्रेजुएशन कर रखे थे लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में काम करने की ठानी क्योंकि उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी थी। वह इंडस्ट्री में कुछ समय में कई फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बना चुके थे लेकिन ऐसे में उनकी मौत फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026