---Advertisement---

Prahaar Box Office Collection Day 6: कसाब और वकील निकम की हाई-प्रोफाइल स्टोरी को ऑडियंस ने दिखाया ‘ठेंगा’! जानें राजकुमार राव का क्यों नहीं चला जादू?

Prahaar Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना भी बेहद मुश्किल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2026 2:57 अपराह्न

Prahaar Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Prahaar Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव की रियल कहानी और किरदारों पर आधारित फिल्म ‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। ये फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज की गई थी। भारत में  हुए 26/11 के आतंकी हमला करने वाले अजमल कसाब और उसे फांसी तक पहुंचा ने वाले फेमस सरकारी वकील उज्जवल निकम की कहानी को दिखाया गया है। लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। क्योंकि ये अपना बजट निकालने के लिए जूझ रही है। बीते दिन भी प्रहार का कलेक्शन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इसमें लीड रोल में राजकुमार राव हैं। उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग भी की है। लेकिन इसके बाद भी दर्शक सिनेमाघरों की तरफ कम ही आ रहे हैं।

Prahaar Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

‘प्रहार’ फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। ये कमाई 3231 शोज से हुई है। भारत में राजकुमार राव की ये मूवी टोटल कमाई 15.95 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 2.40 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही ‘प्रहार’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 21.41 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म का बजट 35 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से बीते दिन फिल्म की कमाई में 54.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बजट निकालने के लिए ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना संघर्ष कर रही है?  कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ का क्यों गिरा कलेक्शन?

‘प्रहार’ फिल्म के गिरते कलेक्शन के सबसे बड़े कारण रजनीकांत की मूवी ‘जेलर 2 ‘और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मूवी  है। क्योंकि इन दोनों फिल्मों के कारण इसे बहुत ही कम शोज और स्क्रीन मिले हैं। फिल्म को लेकर ऑडियंस के काफी मुले-जुले रिव्यू थे। जिसके कारण लोग इसे देखने से बच रहे हैं। इसके साथ ही ये एक संवेदनशीन और सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म है। जिसके कारण दर्शकों ने राजकुमार राव की फिल्म से दूरी  बनाई हुई है।  इस मूवी के डायरेक्टर अविनाश अरिण हैं । वहीं, जयदीप अहलावत , वामिका गब्बी और राजकुमार राव जैसे बड़े एक्टर हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026

Parineeti Chopra

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 21, 2026