---Advertisement---

Prahaar Movie Review: फेमस वकील उज्जवल निकम के साथ क्या राजकुमार राव कर पाए न्याय? जानें प्रहार का ऑरिजनल रिव्यू

Prahaar Movie Review:फेमस वकील उज्जवल निकम और आतंकी अजमल आमिर कसाब केस पर आधारित 'प्रहार' फिल्म रिलीज हो गई है। इसमें राजकुमार राव का अहम रोल है। देखने के प्लान है तो जानें फर्स्ट रिव्यू।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2026 11:58 पूर्वाह्न

Prahaar Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Prahaar Movie Review: देश के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारिक फिल्म ‘प्रहार’ रिलीज हो गई है। उज्जवल निकम ने पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को फांसी तक पहुंचया था। ‘ प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ फिल्म में मुम्बई में 26/11 को हुए मुम्बई आतंकी हमले के इर्द-गिर्द की कहानी है। लीड रोल में बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजकुमार राव हैं। उज्जवल निकम का रोल करना राजकुमार राव के लिए काफी चुनौती पूर्ण था। यही कारण है कि, जैसे ही मूवी रिलीज हुई वैसे ही हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। अगर आप भी कोर्ट रुम ड्रामे पर आधारित इस फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो, ऑडियंस के द्वारा दिए गए फर्स्ट रिव्यू जानें। ‘प्रहार’ फिल्म को 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया गया है।

Prahaar Movie Review में जानें तरण आदर्श ने क्या कहा?

बॉलीवुड के फेमस मूवी क्रिटिक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘प्रहार’ का रिव्यू देते हुए इसे पावरफुल बताया है। इसके साथ ही 5 में से 4 स्टार रेटिंग दी है। इसके साथ ही एक्स पर लिखा,   ‘कुछ कहानियाँ सुनाई जानी ही चाहिए – यह उन्हीं में से एक है… एक ऐसी दिलचस्प और भावनाओं से भरी कोर्टरूम ड्रामा, जो आपको अंदर तक झकझोर देगी… बेहतरीन लेखन, दमदार अभिनय और कोर्टरूम के बेहद सटीक दृश्य।’

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ को मिले 5 में से 4  स्टार

राजकुमार राव की फिल्म प्रहार का रिव्यू देते हुए एक्स पर Prashant Pandey नाम के यूजर ने लिखा, ‘इस हफ्ते किसी भी हाल में मिस मत कीजिए प्रहार. साल 1991 में नाना पाटेकर निर्देशित प्रहार ने एक माइल्सटोन सेट किया था और 2026 में नई प्रहार भी संजीदा और सच्चे सिनेमा की मिसाल बन रही है. सबसे खास बात ये कर्तव्य परिवार देश हर पहलु पर बात करने वाली जरूरी और मानवीय फिल्म है. फिल्म के डायरेक्टर अविनाश अरुण और लेखक सुमित रॉय के साथ पूरी टीम की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस मूवी को उन्होंने 5 में से 4 स्चार की रेटिंग दी है।’

 

राजकुमार राव की  ‘प्रहार’ फिल्म को यूजर ने ब ताया निराशाजनक

एक्स पर Indian Box Office नाम के हैंडल से राज कुमार राव की प्रहार फिल्म को ‘निराशाजनक’ बताया है। इसके साथ ही लिखा, ‘कभी-कभी, किसी फिल्म का विषय गंभीर हो सकता है और उसके इरादे भी अच्छे हो सकते हैं, लेकिन फिर भी वह दर्शकों से जुड़ने में नाकाम रह सकती है। दुर्भाग्य से, प्रहार इसी श्रेणी में आती है।’

राजकुमार राव की फिल्म प्रहार की स्टारी और स्टारकास्ट

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ आतंकवादी अजमल आमिर कसाब और वकील उज्जवल निकम के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें राजकुमार राव, ललित प्रभाकर, जयदीप अहलावत , वामिका गब्बी और आशीष विद्यार्थी जैसे बड़े एक्टर्स हैं। इस मूवी का बजट 45 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026