---Advertisement---

Prahaar Teaser: कसाब को फांसी देने में क्यों हुई देरी! 18 साल बाद जनता को मिलेगा जवाब, उज्जवल निकम बने राजकुमार राव की अदाकारी देख हिल गए फैंस

Prahaar Teaser: अगर आप भी राजकुमार राव की एक्टिंग के फैन है तो आपको जबरदस्त तोहफा मिलने वाला है क्योंकि उज्ज्वल निकम के किरदार में वह पूरी तरह से धमाका करने के लिए तैयार है जिसका टीजर जारी कर दिया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2026 3:49 अपराह्न

Prahaar Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Prahaar Teaser: राजकुमार राव वह मंजे हुए कलाकार हैं जिनकी एक्टिंग की बोलती उनके फैंस के बीच हमेशा बजती है। यह सच है कि फिल्म भले ही हिट हो या फ्लॉप लेकिन राजकुमार अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही होने वाला है क्योंकि उज्ज्वल निकम के किरदार में राजकुमार राव प्रहार टीजर में छाए हुए नजर आ रहे हैं। 26/11 की वह दिल दहला देने वाली घटना जिसने हर भारतीय को झकझोर कर रख दिया। उसकी कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए। आखिर आतंकवादी कसाब को फांसी देने में क्यों देरी हुई थी उसे सजा देने के लिए वकील को किस कदर संघर्ष करना पड़ा था यह सब प्रहार टीजर में देखने को मिला है।

राजकुमार राव की एक्टिंग देख दहल उठा फैंस का दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

प्रहार टीजर की शुरुआत में राजकुमार राव यह कहते हुए नजर आते हैं कि पिछले डेढ़ साल में हर किसी ने सिर्फ यही पूछा कसाब को फांसी देने में इतनी देर क्यों हुई। जब तस्वीर और खुद गुनाहगार सामने था तो उसे फांसी पर क्यों नहीं लटकाया गया। इसके बाद चीख चीख कर कोर्ट में राजकुमार राव उज्जवल निकम के रोल में आतंकवादी कसाब के लिए सजा के मांग करते हुए दिखते हैं। निश्चित तौर पर उनकी एक्टिंग देखकर रुह कांप उठा और उन्होंने इस किरदार के साथ न्याय किया है।

कब रिलीज हो रही है राजकुमार राव की प्रहार

राजकुमार राव की प्रहार भले ही रिलीज ना हुई हो लेकिन टीजर से वह धमाका करने में पूरी तरह से कामयाब हुए हैं। जिसे जारी करते हुए कहा गया, “जब न्याय को एक आवाज की जरूरत थी तो एक आदमी उसका प्रहार बन गया।” 7 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखा जा सकता है जो दिनेश विजन द्वारा निर्मित है और अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित है।

Prahaar Teaser में दिखे ये सितारे

2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए उज्ज्वल निकम को लंबा संघर्ष करना पड़ा था। ऐसे में अब राजकुमार राव को इस रोल में देखना काफी दिलचस्प हो सकता है जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और तरुण शर्मा भी नजर आने वाले हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026