---Advertisement---

शाहरुख खान के गाने पर सवाल उठाने वाले Prasoon Joshi संभालेंगे प्रसार भारती की कमान, जानिए क्या मिली जिम्मेदारी

Prasoon Joshi: शाहरुख खान के पठान के गाने को लेकर सवाल उठाने वाले सीबीएफसी के अध्यक्ष रह चुके प्रसार भारती में अपनी ही जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर किस नाम ने लोगों का दिल जीता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Prasoon Joshi
Follow Us
---Advertisement---

Prasoon Joshi: अपने गाने और भारतीय फिल्म के लिरिक्स की दुनिया को एक अलग पहचान देने वाले गीतकार की बात करें तो इस लिस्ट में प्रसून जोशी का नाम टॉप पर शुमार है जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं सीबीएफसी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मशहूर गीतकार, लेखक और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट प्रसून जोशी को भारत के पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती एक अहम पद दिया है। 2017 से मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत गीतकार को चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया है। हलांकि इस सब के बीच क्या आपको पता है कि कभी उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म के गाने पर सवाल उठाए थे।

आखिर कौन है Prasoon Joshi जिन्हें मिली प्रसार भारती में जिम्मेदारी

जबरदस्त राइटिंग और गहरी कल्चरल समझ के लिए जाने जाने वाले प्रसून जोशी की बात करें तो वह एक जाने-माने क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं जिनका साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और पब्लिक कम्युनिकेशन में बहुत बड़ा योगदान है। भारतीय मीडिया की कहानियों को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।उनके मशहूर फिल्म लिरिक्स, विज्ञापन कैंपेन और समाज से जुड़ी कहानी कहने का तरीका का कोई जवाब नहीं है और देश भर में दर्शकों से जुड़ता है। चेयरमैन के तौर पर प्रसार भारती में उनकी जिम्मेदारी देखना दिलचस्प हो सकता है।

प्रसून जोशी को लेकर क्या बोले अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर प्रसून जोशी जी को मेरी हार्दिक बधाई। वह एक जबरदस्त रचनात्मक प्रतिभा के धनी हैं जिनकी विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा जगत में दुनिया भर में सराहना होती है फिर भी उनका दिल पूरी तरह से भारत के लिए धड़कता है। शब्दों में देश की मिट्टी की महक है और उनकी सोच में भारतीय संस्कृति का शाश्वत सार झलकता है। उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई रचनात्मक पहचान मिलेगी।”

क्या था शाहरुख खान संग विवाद

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ को लेकर उठे विवाद के बीच गानों में बदलाव लागू करने का निर्देश दिया था। प्रसून जोशी ने कहा था कि CBFC संस्कृति और आस्था के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वजह से वह काफी चर्चा में रहे थे लेकिन अब प्रसार भारती में उनकी जिम्मेदारी देखना दिलचस्प है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026