---Advertisement---

Prince Narula और Yuvika Chaudhary ने 6 साल बाद सुनाई खुशखबरी, फैंस की बधाइयों से भर गया कमेंट बॉक्स

Prince Narula और Yuvika Chaudhary ने अपने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी से फैंस को खुश कर दिया है। चलिए उनके रिएक्शन जानते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 26, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Prince Narula
Follow Us
---Advertisement---

Prince Narula: जल्द ही मशहूर एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के आंगन में शादी के पूरे 6 साल बाद एक नन्हे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां बीती रात यानी 25 जून 2024 को कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए माता-पिता बनने की खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है। दोनों के फैंस इस खबर को सुनते ही खुशी से झूम उठे और कपल को ठेरों बधाइयां देने लगे। चलिए जानते हैं लोगों ने इस खबर पर क्या कहा।

Prince Narula और युविका ने 6 साल बाद सुनाई खुशखबरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी सोशल पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने और देखी जाने वाली जोड़ी है। लोग कपल की शादी के बाद से ही उनसे खुशखबरी सुनने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। यहीं अब कपल के दीवानों का इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि, प्रिंस और युविका ने अपनी शादी के पूरे 6 साल बाद खुशखबरी सुना दी है। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें प्रिंस की बड़ी गाड़ी और उसी के बगल में जल्द आने वाले नन्हे मेहमान की छोटी सी गाड़ी खड़ी हुई थी। अगर बात की जाए दोनों के लव स्टोरी की तो बता दें दोनों का इश्क बिग बॉस के घर से ही शुरू हुआ था।

बधाइयों से भरा कपल का कमेंट बॉक्स

यहीं आपको बता दें जैसे ही दोनों ने लोगों को यह खुशखबरी सुनाई वह सभी खुशी से झूम उठे और कमेंट बॉक्स में कपल को बधाइयां देते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “भगवान आप दोनों पर हमेशा कृपा बनाये रखे” यहीं एक दूसरे यूजर ने दोनों भधाई दी और लिखा “ये….पूरे परिवार को बधाई।” एक यूजर तो इस खबर को सुन काफी ज्यादा खुश हो गया और कहता दिखा “ओह वाह बधाई हो भाई, बधाई हो भाभी क्या खबर दी है बहुत बढ़िया हमेशा खुश रहो” एक यूजर ने इस खबर को बेस्ट बताया और कमेंट किया “बेस्ट न्यूज़ 😍😍।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026