Priyanka Chopra: देसी गर्ल 6 साल के बाद एसएस राजामौली की वाराणसी से इंडियन सिनेमा में वापसी करने वाली है और इसे लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस सबके बीच अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर मार्च की 20 खूबसूरत झलकियां दिखाई है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ-साथ अपने पति के साथ बिताए हुए क्वालिटी टाइम को भी दिखाते हुए नजर आई। मार्च कैसा रहा है यह उन्होंने अपनी फोटोज के जरिए बता दिया है। सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं जो वाकई काफी खूबसूरत है।
मालती और निक जोनस के साथ Priyanka Chopra बिता रही क्वालिटी टाइम
दरअसल मार्च से 20 झलकियां शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा रेंडम मार्च और इसके साथ ही इमोशनल और दिल इमोजी शेयर करती हुई दिखी। इस दौरान पहली तस्वीर में देसी गर्ल अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बताती हुई नजर आती है। कई खूबसूरत इवेंट्स के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए भी नजर आ रही है। एक झलक में निक जोनस अपनी बेटी मालती के साथ ड्राइविंग कर रहे हैं तो एक और झलक में पार्क में प्रियंका चोपड़ा बेसुध होकर लेटी हुई है। ब्रेकफास्ट एंजॉय करने से लेकर निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है।
आखिरी फोटो से प्रियंका चोपड़ा ने बटोर ली लाइमलाइट
वहीं 20 फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर प्रेजेंटेटर के तौर पर भी कई झलकियां दिखाई है लेकिन अंतिम फोटो ने लोगों का ध्यान खींचा है जहां मालती मेरी चोपड़ा जोनस का एक अलग खूबसूरत अंदाज फ्रॉक में नजर आ रहा है। इसके साथ ही ईशा अंबानी के साथ भी उनकी फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं इन फोटोस को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जहां एक यूजर ने कहा मैं तो भूल ही गया था कि यह एक मां है तो एक ने लिखा प्रियंका से ज्यादा मालती क्यूट होगी। बाकी फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्राइम वीडियो के हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्लफ में प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार नजर आई हैं तो वहीं महेश बाबू के साथ वाराणसी में दिखाई देंगी।
