---Advertisement---

Priyanka Chopra की बेटी को किससे मिला स्पेशल कार्ड, देखें पब्लिकली शेयर कर क्या बोली एक्ट्रेस

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई क्योंकि उन्होंने एक कार्ड की झलक शेयर की है जिसमें मालती के लिए कुछ ऐसा लिखा हुआ था जो वाकई काफी क्यूट है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2025 1:39 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की झलकियां भी अक्सर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दिखाती है। हाल ही में मुंबई में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा अब वापस न्यूयॉर्क लौट चुकी है। इस सबके बीच उन्होंने एक कार्ड की झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लोगों को यह बताती हुई नजर आई कि एमिरेट्स फ्लाइट में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए एक स्पेशल कार्ड भेजा है जिसकी झलकियां दिखाकर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा जो वाकई काफी खास है।

मालती को किसने कहा सबसे खूबसूरत लड़की

दरअसल एमिरेट्स एयरलाइन की तरफ से मालती के लिए कार्ड में कहा गया था, “सबसे खूबसूरत लड़की, मालती मैरी। हम आपको जल्द ही अपनी एमिरेट्स फ्लाइट में फिर से देखने के लिए बेताब हैं। एमिरेट्स की तरफ से प्यार भरा संदेश।” इस दौरान कार्ड में कई चीज़ लिखी गई थी और प्रियंका चोपड़ा ने इसकी पूरी झलक लोगों को दिखाई है। जहां मालती मैरी चोपड़ा जोनस पर प्यार की बरसात हुई है और उन्हें सबसे खूबसूरत लड़की कहा गया है।

Priyanka Chopra ने बेटी की तरफ से कहा शुक्रिया

वहीं प्रियंका चोपड़ा मुंबई से वापसी के बाद इसकी झलक दिखाते हुए लिखा, “मेरी एमिरेट्स फ्लाइट की प्यारी फ्लाइट अटेंडेंट को धन्यवाद जिन्होंने मालती के लिए यह प्यारा कार्ड बनाया। वह आपसे बहुत प्यार करती है।” निश्चित तौर पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए यह कार्ड काफी मायने रखता है क्योंकि यह कहीं ना कहीं उनकी पापुलैरिटी को दिखाने के लिए काफी है।

मुंबई गर्ल प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

गौरतलब है कि बीते दिन मुंबई में प्रियंका चोपड़ा को स्पॉट किया गया था जहां वह बुलगरी इवेंट के साथ-साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होती हुई दिखाई दी थी। एक के बाद एक स्टाइलिश अवतार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा था इसके साथ ही अब वह वापस न्यूयॉर्क लौट चुकी है और बहुत जल्द सिटाडेल 2 और महेश बाबू के साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

The Odyssey Box Office Prediction

जुलाई 16, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 16, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

जुलाई 16, 2026