---Advertisement---

iPhone Ultra Fold में मिल सकते हैं ये 3 सबसे हटकर फीचर्स! लॉन्च से पहले जानें फुल लीक डिटेल्स

iPhone Ultra Fold: एप्पल ने अपनी आईफोन 18 सीरीज की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। कंपनी इसे 9 सितंबर 2026 को पेश करेगी। लेकिन इस बीच एक खबर काफी चर्चा में है। एप्पल अपना पहला फोल्डेबल फोन भी इसी दिन पेश करेगी। जानें इसमें क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 31, 2026 3:00 अपराह्न

iPhone Ultra Fold
Follow Us
---Advertisement---

iPhone Ultra Fold :  एप्पल की मच अवेटेड आईफोन 18 सीरीज  9 सितंबर 2026 को लॉन्च हो रही है। इस बार कंपनी कुछ नए मॉडल उतार सकती है। खबरों की मानें तो एप्पल इस इवेंट में आईफोन18 प्रो और प्रो मैक्स के साथ सिर्फ अपना पहला फोल्डबल फोन लॉन्च कर सकता है। जिसके कारण यूजर्स का ध्यान इसकी तरफ काफी बढ़ रहा है। वो जानना चाहते हैं, एप्पल का पहला मुड़ने वाला मोबाइल कैसा होगा?  इस बीच कंपनी ने इसके फीचर्स , कीमत और  लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि, ये काफी प्रीमियम फीचर्स के साथ आने वाला है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें इसमें क्या कुछ नया मिल सकता है?

iPhone Ultra Fold  मिल सकता है यूनिक लुक

खबरों की मानें तो एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन आईफोन अल्ट्रा या फिर आईफोन फोल्ड के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यूनिक लुक बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो ये मार्केट में पहले से मौजूद फोल्डेबल फोन्स से हटकर होने वाला है। इसका लुक पासपोर्ट की तरह हो सकता है। ये अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल के साथ आ सकता है। इसका पासपोर्ट साइज और स्क्वॉयरिश लुक यूजर्स को प्रभावित कर सकता है। इसमें क्रीज-फ्री डिस्प्ले मिल सकती है। मुड़ने पर लाइन ना दिखे इसीलिए कंपनी इसमें लिक्विड मेटल हिंज दे सकती है।

एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन की कैसी होगी परफॉर्मेस?

आईफोन अल्ट्रा फोल्ड में कंपनी यूजर की सुरक्षा के लिए टच आईडी की वापसी कर रही है। इस फोन को खोलने के लिए फेस आईडी का यूज नहीं किया जाएगा। अच्छी आवाज से लिए कंपनी 4 स्पीकर दे सकती है। इसके मल्टीपल स्पीकर्स टैबलेट जैसा अनुभव देंगे। वहीं, फोन को पावरफुल बनाने और परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए A20 Pro (2nm) प्रोसेसर और 12GB रैम मिल सकती है। इससे iPad जैसी मल्टीटास्किंग वाले काम किए जा सकेंगे। एक साथ एआई और कई सारे ऐप्स चलाए जा सकेंगे। इसमें एप्पल एडवांस लेवल का एप्पल इंटेलिजेंस दे सकती है।

आईफोन अल्ट्रा फोल्ड का संभावित कैमरा 

आईफोन अल्ट्रा फोल्ड में कंपनी 18 सीरीज के मुकाबले हटकर कैमरा दे सकती है। इसमें डुअल 48MP सेंसर मिल सकता है। 48 MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। लाइट को एडजस्ट करने के लिए वेरिएबल अपर्चर मिल सकता है। फोन से परफेक्ट शॉट लेने के लिए कंपनी LiDAR स्कैनर दे सकती है। सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 24MP का कैमरा दे सकती है। इसका कैमरा एडवांस एप्पल इंटेलिजेंस पर चलेगा। खबरों की मानें तो यूजर्स को इसमें टेलीफोटो, या पेरिस्कोप जूम लेंस की सुविधा  की कमी महसूस हो सकती है।

iPhone Ultra Fold की संभावित कीमत

अभी तक एप्पल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे  3 लाख से आस-पास की अनुमानित कीमत में पेश कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16

सितम्बर 15, 2026

Apple iPhone Air

सितम्बर 14, 2026

Apple iPhone Duo Vs iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 12, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

सितम्बर 10, 2026

Jacob Coxon

सितम्बर 10, 2026

Apple iPhone Duo

सितम्बर 10, 2026