---Advertisement---

Vivo T5 5G स्मार्टफोन में बैटरी ही नहीं कैमरा भी होगा 1 नबंर ! लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स-कीमत

Vivo T5 5G : वीवो टी5 5जी स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो रहा है. इस फोन में सिर्फ 7050mAh की दमदार बैटरी ही नहीं, बल्कि OIS सपोर्ट वाला धांसू कैमरा भी मिल सकता है। लॉन्च से पहले ही इसके शानदार फीचर्स और संभावित कीमत की पूरी डिटेल यहाँ आसान शब्दों में जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 28, 2026 2:17 अपराह्न

Vivo T5 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T5 5G : वीवो बहुत जल्द 2 सितंबर 2026 को  प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है. वीवो टी5 5जी एक प्रीमियम फीचर्स से लैस मोबाइल है. जिसमें बड़ी बैटरी और कैमरा मिल सकता है. वीवो के इस स्मार्टफोन में 7.99mm पतले डिजाइन के साथ 7,050mAh की बड़ी बैटरी OIS सपोर्ट वाले कैमरे, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और IP69 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है. अगर ये इन सारी खूबियों के साथ लॉन्च होता है तो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

Vivo T5 5G  स्मार्टफोन में मिल सकती है जबरदस्त बैटरी

वीवो टी5 5जी स्मार्टफोन में कंपनी 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन एनोड बैटरी  दे सकती है.  यह सामान्य इस्तेमाल पर आसानी से 2 से 3 दिन का बैकअप दे सकती है. वहीं, इसमें 44W की फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.

वीवो टी5 स्मार्टफोन में मिल सकता है दमदार कैमरा

वीवो के इस अपकमिंग फोन में कंपनी पावरफुल कैमरा दे सकती है. इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है. यह Sony IMX882 सेंसर और OIS  से लैस हो सकता है. ये बिना शेक के क्रिस्प तस्वीरें और 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा मिल सकता है. अंधेरे में फोटो और वीडियो बनाने के लिए Aura Light LED रिंग लाइट मिल सकती है. ये स्टूडियो की तरह काम करेगी. इसमें 32MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिल सकता है. इसके कैमरे में भी एआई मिल सकता है.

वीवो के अपकमिंग फोन के अन्य फीचर्स

Vivo T5 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्पले मिल सकती है. ये तेज धूप में काम करेगी.
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7500 Turbo का प्रोसेसर मिल सकता है. ये GenAI-ready NPU एआई से लैस हो सकता है.
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.
सेफ्टी ग्लासSchott Xensation Alpha ग्लास फोन को टूटन से बचाएगा और IP69 की रेटिंग फोन का पानी और धूल से बचाएगी.

 

वीवो टी5 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत

अभी तक वीवो टी5 5जी की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन कंपनी इसे 35000 से लेकर 50000 हजार के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16

सितम्बर 15, 2026

Apple iPhone Air

सितम्बर 14, 2026

Apple iPhone Duo Vs iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 12, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

सितम्बर 10, 2026

Jacob Coxon

सितम्बर 10, 2026

Apple iPhone Duo

सितम्बर 10, 2026