---Advertisement---

iPhone 18 का इंतजार कर रहे यूजर्स का सपना हुआ चकनाचूर ! जानें क्यों कंपनी ने लॉन्चिंग पर लगाए ब्रेक?

iPhone 18 : एप्पल आईफोन 18 इस साल लॉन्च नहीं होगा। इस तरह की लीक खबरों ने यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। जानें ये कब आ सकता है। यहां जानें संभावित फीचर्स और कीमत।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 27, 2026 4:58 अपराह्न | Updated: अगस्त 27, 2026 11:09 अपराह्न

iPhone 18
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18: एप्पल की मच अवेटेड आईफोन 18 सीरीज को 9 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा रहा है। इस बार कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई बड़े सरप्राइज लेकर आ रही है। खबरों की मानें तो एप्पल अपना पहला फोल्डबल फोन इसी दिन पेश करेगी। वहीं, ऐसी भी चर्चा है कि, आईफोन 18 को इस साल लॉन्च नहीं किया जाएगा। इस साल कंपनी फोल्डेबल फोन के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max जैसे दो ही मॉडल लॉन्च कर सकती है। अगर  आप भी इस सीरीज का बेस मॉडल खरीदने के सपने देख रहे हैं तो एप्पल की ये बड़ी इवेंट निराश कर सकती है। चलिए जानते हैं, इसका स्टैंडर्स मॉडल कब आ सकता है।

iPhone 18 फोन कब लॉन्च हो सकता है?

आईफोन 18 को लेकर लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे साल 2027 में लॉन्च किया जाएगा। इस बार एप्पल अपने यूजर्स के लिए प्रो , प्रो मैक्स और फोल्डेबल लेकर आ रहा है। कंपनी का पूरा फोकस अपने मुड़ने वाले फोन पर है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, एप्पल इस समय कुछ मोबाइल पार्ट जैसे ‘ग्लास क्लॉथ फाइबर’ की कमी से जूझ रहा है। सप्लाई चेन और पार्ट्स की कमी के कारण ये फैसला लिया गया है। वहीं, कंपनी का फोकस सीरीज के महंगे मॉडल्स की सेल पर है वो सस्ते में सीरीज के बेस मॉडल से यूजर्स का ध्यान हाटना चाहते हैं। इसीलिए एप्पल 18 सीरीज के बेस मॉडल को एक बजट फ्रेंडली iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ मार्केट में उतार सकती है।

आईफोन 18 फोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

iPhone 18स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.3 इंच की LTPO+ OLED डिस्प्ले दे सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी। ये छोटा डायनेमिक आइलैंड से लैस होगा।
इमरजेंसी इंटरनेट मॉडेमबिना इंटरनेट एरिए में इमरजेंसी कॉल, मैसेज और इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए एप्पल का C2 मॉडेम दे सकती है।
स्क्रीन सेफ्टीडिस्प्ले की सेफ्टी के लिए सिरेमिक शील्ड 2 मिल सकती है।
कैमरा48MP का मेन कैमरा मिल सकता है। वहीं, 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 48MP टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है। ये वेरिएबल अपर्चर के साथ आ सकता है। इसके साथ ही कंपनी 48MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है।
बैटरी4288mAh की बैटरी 30W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और MagSafe वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम एडवांस एप्पल इंटेलिजेंस एआई के साथ मिल सकता है।
प्रोसेसरA20 Pro 2nm का प्रोसेसर एडवांस एप्पल इंटेलिजेंस एआई के साथ लॉन्च हो सकता है।
एआई  रैम12GB रैम एडवांस एआई के साथ मिल सकती है।
डेटा सेफ्टी यूजर्स के डेटा सेफ्टी के लिए ऑन-डिवाइस एआई प्राइवेसी  की फीचर मिल सकता है।

 

आईफोन 18 की संभावित कीमत

आईफोन 18 की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 80000 से 90000 के आस-पास की संभावित कीमत पर उतार सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16

सितम्बर 15, 2026

Apple iPhone Air

सितम्बर 14, 2026

Apple iPhone Duo Vs iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 12, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

सितम्बर 10, 2026

Jacob Coxon

सितम्बर 10, 2026

Apple iPhone Duo

सितम्बर 10, 2026