---Advertisement---

क्या बजट में Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन देगा इतनी हैवी बैटरी और कैमरा ? लॉन्च से पहले लीक डिटेल्स से मची खलबली

Vivo V80 Lite 5G: वीवो वी80 लाइट 5जी स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लेकिन इससे पहले बैटरी और कैमरे की काफी चर्चा है। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 22, 2026 5:24 अपराह्न

Vivo V80 Lite 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V80 Lite 5G : वीवो अपने स्मार्टफोन्स में किफायती कीमत पर पावरफुल फीचर्स देता है। यही कारण है कि, भारत ही नहीं दुनिया में भी इसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। अपने यूजर्स के इसी बढ़ते क्रेज को देखते हुए कंपनी वी सीरीज में नया पावरफुल फोन लाने की तैयारी कर रही है। वीवो वी80 लाइट 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ग्लोबल लेवल पर 3 सितंबर 2026 को लॉन्च कर रही है। सबसे पहले ये मलेशिया में पेश किया जाएगा। इसके बाद साल के अंत तक भारत और अन्य देशों में दस्तक दे सकता है। वीवो का ये अपकमिंग स्मार्टफोन अपनी बेहद हैवी बैटरी , कैमरे और पावरफुल फीचर्स के कारण चर्चाओं में बना हुआ है। ये एक बजट फ्रेंडली मोबाइल बताया जा रहा है।

Vivo V80 Lite 5G  स्मार्टफोन में मिल सकती है हैवी बैटरी

वीवो वी8 लाइट 5जी स्मार्टफोन को लेकर खबरें हैं कि, कंपनी इसे 10,000 mAh की हैवी बैटरी के साथ लॉन्च करने वाली है। इसमें 44W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। वहीं, ये दूसरे इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। खबरों की मानें तो सामान्य यूज पर ये 3 से 4 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। वहीं, स्टैंडबाय टाइम मोड पर ये कई हफ्ते भी चल सकती है। ये बैटरी हैवी गेमिंग लगातर करने पर 18 घंटे के आस-पास चल सकती है।  जो लोग लंबी यात्रा या फिर  हैवी सॉफ्टवेयर का यूज करते हैं।  उनके लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

वीवो वी8 लाइट 5जी फोन में मिल सकता है खास कैमरा

वीवो वी80 लाइट स्मार्टफोन एक बेहतरीन कैमरे से लैस मोबाइल भी बताया जा रहा है। इसमें 50MP का मेन कैमरा Sony IMX882 सेंसर और OIS के साथ आ सकता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल सकता है। नाइटोग्राफी करने के लिए के लिए इसमें स्टूडियों की तरह Aura Light LED फ्लैश की खासियत मिल सकती है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है। इससे 4K क्ववालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके कैमरे में एडवांस एआई मिल सकता है।

 

Vivo V80 Lite 5G का प्रोसेसर  और अन्य लीक फीचर्स

 Vivo V80 Lite 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
डेटा सुरक्षआडेटा सेफ्टी के लिए ऑन-डिवाइस एआई डेटा सुरक्षा और ऐप्स से सेफ्टी के लिए परमिशन मैनेजर मिल सकता है।

 

Vivo के अपकमिंग फोन की संभावित कीमत

अभी तक Vivo V80 Lite 5G स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 25000 से लेकर 40000 के आस-पास की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026