---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max क्या सच में बदल देगा मोबाइल की दुनिया? लॉन्च से पहले लीक हुई फुल डिटेल्स

iPhone 18 Pro Max : आईफोन 18 प्रो मैक्स के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां जानें इसमें क्या मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 21, 2026 3:41 अपराह्न

iPhone 18 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro Max: एप्पल आईफोन 18 सीरीज इसी साल सितंबर 2026  में लॉन्च होने वाली है। खबरों की मानें तो कंपनी पहली बार इसके सभी मॉडल्स को पहले से हटकर और यूनिक फीचर्स से लैस बना सकती है। एप्पल इसमें प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी को  बेहद हाईटेक बना रही है। वहीं, इसके एआई को भी पहले ज्यादा एडवांस बनाया जा रहा है।  इसका सबसे पावरफुल मॉडल आईफोन 18 प्रो मैक्स बताया जा रहा है।  अगर आप भी एप्पल के सबसे महंगे और पावरफुल फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो लॉन्च से पहले जानें, इसमें क्या कुछ नया मिल सकता है।

iPhone 18 Pro Max में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर तमाम सारी ऐसी खबरें सामने आयी है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि, ये A20 Pro की सबसे पावरफुल चिप से लैस हो सकता है। ये भारी ऐप्स खोलना, 4K या 8K वीडियो एडिट करना और हैवी टास्क और तमाम तरह के मल्टीटास्किंग काम तुरंत करेगा। इसका परफॉर्मेंस पहले से लगभग 20 फीसदी ज्यादा अच्छी होगी। ये यूजर्स को हाई स्पीड के स्मूथ गेमिंग का आनंद देगा। ये एआई से लैस हो सकता है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स का एआई बिना इंटरनेट के चलेगा

खबरों की मानें तो आईफोन 18 प्रो मैक्स बिना इंटरनेट के भी एडवांस एआई की सुविधा देगा। ये इसमें मिलने वाली 12GB रैम और WMCM पैकेजिंग टेक्नोलॉजी की वजह से होगा। इसमें एडवांस 2-नैनोमीट र की चिप मिलने के कारण ये बहुत कम बैटरी की खपत पर काम करेगा। इसकी बैटरी लगातार वीडियो चलाने या फिर अन्य काम करने पर 40 घंटे के आस-पास का बैकअप दे सकती है। हैवी गेमिंग के बाद भी इसका वेपर चैंबर जबरदस्त कूलिंग सिस्टम देगा। जिसकी वजह से फोन गर्म नहीं होगा।

एप्पल के सबसे महंगे आईफोन कैमरा, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

iPhone 18 Pro Max स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच की विशाल LTPO OLED सुपर रेटिना XDR से लैस डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
एआईएडवांस एआई से लैस iOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा8MP का प्राइमरी कैमरा वेरिएबल अपर्चर के साथ आ सकता है। वहीं, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 10x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर5567 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 50W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। ये मैगसेफ (MagSafe) वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा।
एप्पल का मोडमनो इंटरनेट वाले एरिए के लिए C2 मॉडेम चिप की सुविधा मिल सकती है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP68 की रेटिंग मिल सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए सिरेमिक शील्ड ग्लास मिल सकता है।

 

आईफोन 18 प्रो मैक्स की संभावित कीमत

आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.55 लाख से लेकर 1.95 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

अगस्त 19, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 18, 2026

Pova 8 Pro 5G

अगस्त 18, 2026

Realme 16 5G

अगस्त 17, 2026

Moto G Max

अगस्त 14, 2026

Vivo X500

अगस्त 13, 2026