---Advertisement---

Priyanka Chopra: घर में चल रही अनबन के बीच पटाखा बनकर निकली ‘देसी गर्ल’, ट्रांसपेरेंट मोनोकिनी में दिखा सिजलिंग अवतार

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक पॉपुलर फेस बन चुकी हैं। वह अपने पति निक जोनस और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में हुए विक्टोरिया सीक्रेट के The Tour 23 इवेंट में शिरकत करने प्रियंका पहुंची थी और उनका ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 4:45 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक पॉपुलर फेस बन चुकी हैं। वह अपने पति निक जोनस और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में हुए विक्टोरिया सीक्रेट के The Tour 23 इवेंट में शिरकत करने प्रियंका पहुंची थी और उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस दौरान उनके ग्लैमरस अटायर ने लोगों का दिल जीत लिया है और कहने में दो राय नहीं है कि प्रियंका के इस लुक को देख शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। वह अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हुई नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल उनका यह लेटेस्ट लुक काफी चर्चा में है। हालांकि प्रियंका के इस लुक को देख लोग उनके घर में हो रही अनबन से भी जोड़ रहे हैं।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में प्रियंका ने दिखाई अदाएं

जहां तक प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक मोनोकिनी को कैरी किया है। प्लंजिंग नेकलाइन इस मोनोकिनी में प्रियंका अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुई दिखी है लेकिन इस लुक को उन्होंने खास बनाया शिमर के श्र्ग्स से जो फुल लेंथ है। इसमें वह अपनी टोंड फिगर को फ्लॉन्ट कर रही है। एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करते हुए एक सिंपल इयररिंग्स को चुना है और ओपन हेयर स्टाइल से लोगों के दिलों को चुराती हुई नजर आई। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

रिविलिंग लुक को देख कायल हुए लोग

प्रियंका के इस लुक की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि अभी उनकी निजी जिंदगी में काफी अनबन चल रही है ऐसे में उनका अंदाज हैरान करने वाला है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा की जेठ और जेठानी यानी जो जोनस और सोफी टर्नर की तलाक की खबरें सामने आई थी। कहा जा रहा है कि 4 साल बाद कपल एक दूसरे से अलग हो रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का इस तरह रिवीलिंग लुक में नजर आना लोगों को कन्ज्यूरिंग लगा है। खैर प्रियंका अपने इस अंदाज से सोशल मीडिया पर फिलहाल सुर्खियां बटोर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026