---Advertisement---

Priyanka Chopra: विदेश में देसी गर्ल के दिवाली लुक को देख होश गंवा बैठे फैंस, अब दिल्ली में क्या करेगी धमाका

Priyanka Chopra: न्यूयॉर्क में शानदार दिवाली सेलिब्रेट करने के बाद मुंबई नहीं बल्कि दिल्ली आ गई है प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर खुद इसकी झलक लोगों को दिखाई है। फैंस एक्साइटेड हो गए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर क्यों राष्ट्रीय राजधानी पहुंची देसी गर्ल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2025 1:05 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: न्यूयॉर्क में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली को सेलिब्रेट किया और उनका सोशल मीडिया पर लुक काफी सुर्खियों में है। वह व्हाइट इंडो वेस्टर्न ड्रेस में बवाल मचाती हुई नजर आ रही है लेकिन इसके बीच वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक झलक शेयर कर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी है। आइए जानते हैं देसी गर्ल न्यूयॉर्क में फैशन गोल देने के बाद किस तरह दिल्ली में कहर बरपाने वाली है। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने अपने पति के साथ कई झलक शेयर की थी।

प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली की खूबसूरती को लेकर दिखाई दीवानगी

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने फ्लाइट से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कभी-कभी मुझे लगता है कि मुझे प्लेन में ही रहना है।” एक पोस्ट में उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट की झलक दिखाई है। एक और झलक में वह दिल्ली की खूबसूरती दिखाती हुई नजर आई तो एक पोस्ट के साथ उन्होंने बता दिया कि आखिर वह क्यों दिल्ली आई है। दरअसल तमन्ना दत्त के बर्थडे सेलिब्रेशन में शिरकत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली आई हैं।

क्या आपने देखा Priyanka Chopra का दिवाली सेलिब्रेशन में गजब लुक

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी कई झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी जहां वह ऑफ व्हाइट मिरर वर्क इंडो वेस्टर्न ड्रेस को कैरी करती हुई दिखी थी। इसके साथ फ्लावर एक्सेसरीज हेयर स्टाइल और मांग टीका से कंप्लीट टच देती नजर आई। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “न्यूयॉर्क शहर में दिवाली की शानदार शुरुआत। पुराने और नए दोस्तों से मिलना हमेशा यह दिल को छू लेने वाला होता है। इस दिवाली पर आप सभी को प्यार शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं।”

वहीं प्रियंका चोपड़ा फिलहाल दिल्ली आने को लेकर सुर्खियों में आ गई है। देखना खास होने वाला है कि यहां वह क्या करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की महेश बाबू के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026