---Advertisement---

Priyanka Chopra काम के साथ मालती के लिए इस तरह निकालती है समय, सेट से दिखाई खास झलकियां

Priyanka Chopra: बेटी मालती के साथ काम पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई खास झलक, लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2024 5:47 अपराह्न

priyanka chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ को मेंटेन रखती हैं। आए दिन वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती है। क्वालिटी टाइम की झलक फैंस को भी दिखाती है। इस सब के बीच प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर बिजी है लेकिन अपने बिजी शेड्यूल में भी अपनी बेटी के लिए जिस तरह वह समय निकाल रही है वह किसी के लिए इंस्पिरेशन है। उन्होंने सेट से दो झलक फैंस को दिखाई जो चर्चा में है।

तस्वीरें है बेहद खास

पहली तस्वीर में आप देख सकते कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर बैठी हुई है और इस दौरान बाकी लोग भी दिखाई दे रहे हैं जो मालती को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “आप अपने बच्चों को काम पर लाएं।” वहीं एक और तस्वीर में प्रियंका मालती के हाथ को पकड़ कर उनके साथ खेल रही है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।

फैमिली और काम के बीच प्रियंका का बैलेंस

इन तस्वीरों के जरिए प्रियंका ने यह बता दिया कि कैसे वह अपनी फैमिली और काम को बैलेंस रखती है तभी वह मालती को अपने साथ सेट पर भी लेकर जाती है। अक्सर अपने पति के कॉन्सर्ट में प्रियंका उन्हें मोटिवेट करती हुई नजर आती है तो तो कभी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ जाती है। ऐसे में उनकी ये खास तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।

इंडस्ट्री में एक्टिव है प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक पॉपुलर नाम है और ‘सिटाडेल’ के बाद लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया है। वहीं फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में है। वहीं कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Salman Khan

जून 2, 2026

Kangana Ranaut

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026