---Advertisement---

Tiger फिल्म की खासियत बताते हुए Priyanka Chopra ने दी पेरेंटिंग टिप्स, दिल छू लेगा ये वीडियो

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'टाइगर' रिलीज होने के बाद से ट्रेंड में है और ऐसे में देसी गर्ल ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वीडियो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 2:55 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: भारतीय जंगलों के बीच अंबर नाम की बाघिन अपने बच्चों को पालती है। उनके लिए वह सब कुछ करती है जो उसके वश में है ठीक वैसे ही जैसे एक मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखती है। यह कहानी काफी अलग है और हो भी क्यों ना जब बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा ने इसे नरेट किया है। अब फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया जो लोगों को इमोशनल कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में क्या कह गई प्रियंका चोपड़ा।

वीडियो में Priyanka Chopra ने कहीं ये बात

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बताती है कि अंबर अपने शावक को यही बताती है की कौन से काम ठीक है और कौन से गलत लेकिन वह हमेशा उल्टा ही करता है। यह हर मां की एक कहानी है और शायद मां का कर्मा भी लेकिन मेरी हर मां से यही सलाह है कि बच्चे खुद बनते हैं और उन्हें खुद की रक्षा करनी पड़ती है। ऐसे में अंबर ने भी सिखाया और आप उतना ही कर सकते हैं जितना आप कर पाएंगे लेकिन यह सच है कि बच्चों को अकेले ही चलना पड़ता है और वे अपनी चॉइस भी खुद बनाते हैं। हम सिर्फ उसका साथ दे सकते हैं। वीडियो में जिस तरह प्रियंका पेरेंटिंग टिप्स दे रही है यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म को यहां कर सकते हैं स्ट्रीम

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा द्वारा नरेट की गई यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है और आप इसे हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 1 घंटे 29 मिनट की यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और निश्चित तौर पर प्रियंका ने इसे काफी अच्छे से तैयार किया है। अगर आप भी वाइल्डलाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को स्ट्रीम कर सकते हैं और इसकी दिल छू लेने वाली कहानी आपको शायद पसंद आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026