Priyanka Chopra: देसी गर्ल अपने अंदाज से हर बार भारतीय फैंस का दिल जीत लेती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब वह गोल्डन टेंपल में सेवा करती हुई नजर आई। बर्तन धोते हुए करोड़ों की मालकिन प्रियंका चोपड़ा को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वहीं इस सबके बीच अब उन्होंने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। इस दौरान अपने दोस्त रणवीर सिंह को लेकर भी चीयर्स करती हुई नजर आई और उन्हें स्पेशल मैसेज लिखा है। आइए जानते हैं आखिर प्रियंका चोपड़ा ने धुरंधर 2 देखने के बाद इसे लेकर क्या कहा है।
धुरंधर 2 की तारीफ में क्या बोली Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 को नई पहचान बताते हुए कहा “बधाई हो मेरे दोस्त @ranveersingh, @rampal72, @actormaddy, #Akshaye Khanna, @duttsanjay, @saraarjunn, @therakeshbedi।” adityadharfilms आदित्य, तुम एक मिशन वाले आदमी हो। धुरंधर हर तरह से एक नई पहचान है। आप सभी की कलाकारी के लिए धन्यवाद।” इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह से लेकर आदित्य धर तक की तारीफ की है।
धुरंधर 2 की क्रेजी फैंस की लिस्ट में शुमार हुई प्रियंका चोपड़ा
निश्चित तौर पर अब प्रियंका चोपड़ा की तरफ से धुरंधर 2 को लेकर यह प्यार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। देसी गर्ल के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे लेकर चीयर्स करने में पीछे नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को फैंस द्वारा काफी प्यार मिल रहा है और यह 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई सिर्फ भारत में कर चुकी है। इसके अलावा विदेश में भी फिल्म को लेकर डंका बजा हुआ है जहां इसकी सराहना की जा रही है।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को अब एसएस राजामौली की महेश बाबू स्टारर फिल्म वाराणसी में देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं आखिरी बार उन्हें प्राइम वीडियो के हॉलीवुड प्रोजेक्ट द ब्लफ में देखा गया था।
