---Advertisement---

पति निक के कॉन्सर्ट में दुनिया से बेखबर दिखीं Priyanka Chopra, इस हॉलीवुड हसीना संग झूमती आई नजर

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह हॉलीवुड हसीना एलिजाबेथ चेंबर के साथ थिरकती हुई नजर आई। दुनिया से बेसुध देसी गर्ल का यह अंदाज देखने लायक है और सोशल मीडिया पर वह छा गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2023 2:45 अपराह्न

priyanka chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा बल्कि एक परफेक्ट हाउसवाइफ है। यही वजह है कि वह अपने सिंगर पति निक जोनस के किसी भी कंसर्ट को मिस नहीं करती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें वह एक बार फिर निक के कॉन्सर्ट में जमकर एंजॉय करती हुई नजर आई और लोगों की निगाहें ना सिर्फ उन पर बल्कि उनके साथ एंजॉय कर रही एक हॉलीवुड हसीना पर भी अटक गई है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

प्रियंका इस तरह कर रही एंजॉय

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात कर तो इसमें प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की टीवी एक्ट्रेस एलिजाबेथ चेंबर के साथ नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में दुनिया से बेफिक्र नजर आई। उन्होंने अपने इस लुक को गले में चोकर और ओपन हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने पति के कॉन्सर्ट को किस तरह एंजॉय कर रही है। कभी हाथ हिलाकर तो कभी एलिजाबेथ उन्हें हग करते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस बेबाक अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो को देख फैंस हुए ओवर एक्साइटेड

सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है और लोग इस बार जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “वाह कितनी मस्ती में है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “प्रियंका और एलिजाबेथ की जोड़ी और दोस्ती वाकई काफी खास है। दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है और यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में इस बार प्रियंका की बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस नजर नहीं आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026