---Advertisement---

Priyanka Chopra को ‘भयानक’ कहना इस पाकिस्तानी एक्टर को पड़ा मेहंगा, अभद्र टिप्पणी को लेकर ग़ुस्साए लोगों ने कहा ‘शर्म करो’

Priyanka Chopra पर हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता मोअम्मर राणा और यूट्यूबर नादिर अली ने अभद्र टिप्पणी की है। मोअम्मर और नादिर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनों ने अभिनेत्री के रंग का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें 'भयानक' बुलाया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 2, 2023 4:30 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: पाकिस्तानी अभिनेता मोअम्मर राणा इन दिनों बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों पर अभद्र टिप्पणी करने के चलते लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। दरअसल हाल ही में मोअम्मर राणा को पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में देखा गया था। इस दौरान मोअम्मर ने बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और गदर 2 स्टार अमीषा पटेल को लेकर अपमानजनक बातें कही हैं। इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल हो रहा है। 

Priyanka Chopra और Ameesha Patel को लेकर Moammar Rana ने की ऐसी अभद्र टिप्पणी 

दरअसल हाल ही में यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट में नज़र आए पाक अभिनेता Moammar Rana से यह पूछा गया कि पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री और भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री से वह किसी ऐसे एक्टर या एक्ट्रेस का नाम बताएं जिसे वह भयानक मानते हैं? इस पर मोअम्मर ने कहा कि पाकिस्तानी फ़िल्म इंडस्ट्री में तो ऐसा कोई नहीं है। मगर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लेकर अभिनेता ने उनके रंग का मज़ाक़ उड़ाते हुए उन्हें भयानक बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रियंका बहुत पसंद थीं लेकिन जब उन्होंने अभिनेत्री को सामने से देखा तो उन्हें वह अच्छी नहीं लगीं और अभिनेत्री को लेकर उनका प्यार भी ख़त्म हो गया। वहीं उनकी बात पर नादिर अली ने भी उन्हें टोकते हुए कहा कि “आपने कहा काला नमक चाट लूंगा मैं”

इसके बाद Moammar Rana ने कहा कि ख़ूबसूरती के मामले में Ameesha Patel सबसे खूबसूरत हैं। इस पर नादिर ने हैरान होते हुए पूछा कि किस हिसाब से आप उन्हें खूबसूरत बोल रहे हैं? इस पर अभिनेता ने कहा उनका चेहरा खूबसूरत है जिसके बाद नादिर ने उन्हें छेड़ना शुरु कर दिया। उनके ऐसा करते ही मोअम्मर ने कहा अब “सारा कुछ बोल दूं?” दोनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देख फैंस का फूटा ग़ुस्सा 

इस वीडियो को देख अब सोशल मीडिया पर फैंस अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए Moammar Rana और नादिर अली के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। वहीं इन दोनों की इस वीडियो को लेकर केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी जनता भी अपनी ग़ुस्सा ज़ाहिर कर रही है। एक यूज़र ने नादिर अली की वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा “शिक्षा की कमी और ख़राब पालन-पोषण बहुत खेदजनक है”। दूसरे यूज़र ने लिखा “इसी वजह से प्रियंका हॉलीवुड पहुंच गई और ये दोनों अभी तक यहां बैठ कर काले गोरे को लेकर रो रहे हैं”। तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “जिस तरह से उन्होंने कहा नौकरानी है क्या है? नादिर अली सच में शर्म करो”। एक और यूज़र ने लिखा “प्रियंका ने इसको भाव नहीं दिवा होगा, इसलिए ऐसा बोल रहा है बेचारा”। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026