Priyanka Chopra: Nick Jonas ने कॉन्सर्ट के दौरान अपनी देसी गर्ल के लिए गाया खूबसूरत गाना, इस हरकत पर आया फैंस का दिल   

Instagram

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में खूब नाम कमा रही हैं। अभिनेत्री के हाथ में इस वक्त हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें वह काफ़ी व्यस्त रहती हैं। मगर जब बात अपने पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस को सपोर्ट करने की आती है तो अभिनेत्री अपने शेड्यूल से वक्त निकालकर उनके पास दौड़ीं चली आती हैं। दोनों को अक्सर खुलेआम रोमांस करते देखा जाता है। वहीं अब प्रियंका और निक का एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें निक अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा गाना डेडिकेट करते दिख रहे हैं। 

Priyanka Chopra के लिए Nick Jonas ने गाया गाना 

Nick Jonas इन दिनों जोनस ब्रदर्स के साथ वर्ल्ड टूर कर रहे हैं जिसमें अलग-अलग जगहों पर उनके अलग-अलग कॉन्सर्ट हो रहे हैं। ऐसा ही एक कॉन्सर्ट ऑस्टिन में भी हुआ, जहां निक का मनोबल बढ़ाने के लिए Priyanka Chopra भी शामिल हुईं। निक ने कॉन्सर्ट देखने आए फैन्स का खूब मनोरंजन किया। इसी दौरान सिंगर ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री के लिए भी प्यार जताया। 

दरअसल कॉन्सर्ट के दौरान Nick Jonas ने अपनी पत्नी के लिए साल 2007 में रिलीज़ हुआ जोनस ब्रदर्स का गाना ‘वेन यू लुक मी इन द आइज़’ गाया। मगर यह निक का प्रियंका के लिए गाना नहीं है जिसे लोग पसंद कर रहे हैं बल्कि उनका गाने गाते वक्त प्रियंका की तरह प्यार से देखना लोगों का दिल जीत रहा है। वहीं जब निक प्रियंका के लिए गाना गा रहे थे तब वह ख़ुशी से उनके गानों पर झूमती दिखाई दीं।

फैंस ने की प्रियंका-निक की तारीफ़ 

आपको बता दें कि हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि निक जोनस के भाई जो जोनस अपनी पत्नी और हॉलीवुड अभिनेत्री सोफ़ी टर्नर से तलाक़ लेने वालों हैं। ऐसे में Nick Jonas  और Priyanka Chopra का प्यार देखकर फैंस को बहुत ख़ुशी हो रही है। एक यूज़र ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “एक दूसरे के लिए उनका प्यार बहुत अच्छा लगता है”। दूसरे यूज़र ने लिखा “जब भी प्रियंका जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में शामिल होती हैं तो निक अपना प्यार दिखाना कभी नहीं भूलते”। तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “भगवान इस ख़ूबसूरत कपल की हमेशा रक्षा करें”। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version