---Advertisement---

ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ Priyanka Chopra ने मिलाया हाथ, जबरदस्त हॉलीवुड थ्रिलर Bluefly को लेकर निक जोनस ने लुटाया प्यार

Priyanka Chopra: ऑस्कर विनर एक्टर रसेल क्रो के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि आगे क्या होने वाला है जिसके बाद ना सिर्फ फैंस बल्कि निक जोनस भी फ़िदा हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बहुत जल्द एसएस राजामौली की महेश बाबू संग वाराणसी में नजर आने के लिए तैयार एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में होती हैं। कभी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइक को लेकर अपडेट शेयर करने में एक्ट्रेस पीछे नहीं रहती हैं। वहीं इस सबके बीच अब एक एक्सक्लूसिव खुशखबरी वह फैंस के साथ शेयर करती हुई दिखी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगे वह क्या करने वाली है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की ऑफिशियल जानकारी दी दे दी कि वह ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ साइंस फिक्शन थ्रिलर ब्लू फ्लाई में नजर आने वाली है। वहीं इसके साथ ही प्रियंका ने लोगों को इसकी कहानी के बारे में भी जानकारी दी है जिस पर निक जोनस ने प्यार लुटाया है।

क्या है Priyanka Chopra के इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पूरी खबर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर विनर एक्टर रसेल क्रो के साथ मुख्य भूमिका में ब्लू फ्लाई में नजर आने वाली है जो निमरॉड अंतल ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक ने मिलकर लिखी है। इस बात में कोई शक नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा और रसेल क्रो को एक साथ देखने फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला है। जाहिर तौर पर हॉलीवुड में एक्ट्रेस का जादू देखने को मिलने वाला है और इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

क्या होने वाली है प्रियंका चोपड़ा की ब्लू फ्लाई में ट्विस्ट

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की कहानी को लेकर भी जानकारी सामने आई है जहां कहा जा रहा है कि यह कांगो के जंगलों पर आधारित है। एक UN ट्रांसलेटर गुप्त ब्लैक-ऑप्स मिशन मैं होता है जिसका मकसद एक ऐसे दुर्घटनाग्रस्त क्राफ्ट को ढूंढ़ना है जिसका अस्तित्व ही कागजों पर मौजूद नहीं है। अभी मिशन कैसे खतरनाक मोड़ लेगा और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसके लिए आपको आगे अपडेट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

कहां होगी फिल्म की शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होगी। वहीं इसके साथ ही इतना तो तय है कि हॉलीवुड में एक बार फिर उनका धमाका देखने को मिलने वाला है। जिस पर निक जोनस ने प्यार की बरसात की है। प्रियंका हॉलीवुड में अपना एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1

सितम्बर 5, 2026

Taapsee Pannu

सितम्बर 5, 2026

Panchayat 5

सितम्बर 5, 2026

Varun Dhawan

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 4, 2026