---Advertisement---

Priyanka Chopra: भारतीय फिल्म की यह एक चीज हॉलीवुड में मिस करती हैं ‘वाराणसी’ एक्ट्रेस, क्या ‘कृष 4’ और ‘डॉन 3’ में करेंगी धमाका

Priyanka Chopra: क्या बॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी डॉन और कृष में नजर आने वाली है प्रियंका चोपड़ा, वाराणसी एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद एक बार फिर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 4, 2026 10:49 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: मुझसे शादी करोगी, डॉन 2 जैसी फिल्मों से अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा लगभग 6 साल के बाद भारतीय फिल्म में वापसी कर रही हैं। एसएस राजामौली की वाराणसी में वह महेश बाबू के साथ दिखाई देंगी। इस दौरान फिलहाल स्टार कास्ट इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं जो 2027 में रिलीज होने वाली है लेकिन इस तक के बीच प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय फिल्म में वापसी को लेकर एक्साइटमेंट के साथ-साथ कृष 4 और डॉन 3 को लेकर भी हिंट देती हुई नजर आई जिसने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

क्या Priyanka Chopra डॉन 3 और कृष 4 में आएंगी नजर

Credit- Screen Rant Plus

प्रियंका चोपड़ा से जब यह पूछा गया कि डॉन 3 और कृष 4 जिसके पहले के फ्रेंचाईजी में उन्होंने शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के साथ काम किया था उसे लेकर अफवाहें उड़ने लगी है आखिर इसमें कितनी सच्चाई है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा हंसते हुए कहती है कि “मुझे नहीं पता कि मैं उनसे किसी के बारे में फिलहाल बात कर सकती हूं या नहीं।” लेकिन वाराणसी एक्टर चुटकी लेते हुए कहते हैं मतलब कुछ तो हो रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा हंसते हुए मना कर देती है और कहती है नहीं ऐसा कुछ नहीं है लेकिन आगे बहुत ही रोमांचक समय है बहुत कुछ होने वाला है।

भारतीय सिनेमा का क्या हॉलीवुड में मिस करती हैं प्रियंका चोपड़ा

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि मैं हिंदी फिल्मों में वापसी कर रही हूं और मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा डांस है जिसे मैं हॉलीवुड प्रोडक्शन में मिस किया। इसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। ऐसे में महेश बाबू यह बताते हैं कि जब एसएस राजामौली सर से प्रियंका की बात हुई थी तब इसने यही पूछा था कि क्या इसमें डांस है। इतना तो तय है की वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार डांस देखने को मिल सकता है ।

प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स

हॉलीवुड कल्चर काफी अलग है। इसके बारे में प्रियंका चोपड़ा ने जिक्र किया और बताया कि एक एक्टर को डायरेक्टर के विजन से सब देखना पड़ता है और हर किरदार में डालना पड़ता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर द ब्लफ 25 फरवरी 2026 को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है तो वही वाराणसी से वह धमाकेदार वापसी करने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026