---Advertisement---

Priyanka Chopra Viral Video: निक और मालती संग पहाड़ो की वादियों में पहुंची ‘देसी गर्ल’, देखें क्वालिटी टाइम की झलक

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ एंजॉय करती आई नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं खूब पसंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra Viral Video: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा काम में भले ही कितनी भी बिजी क्यों ना हो लेकिन फैमिली टाइम निकलने में कभी पीछे नहीं रहती है। ऐसे में उन्होंने फैंस को खास तोहफा देते हुए मालती मैरी चोपड़ा जोनस और निक जोनस के साथ फैमिली टाइम बिताते हुए एक खास वीडियो शेयर कर लाइमलाइट में आ गई है जिसमें आप देख सकते हैं कि तीन लोगों की यह फैमिली किस तरह मस्ती कर रही है। वे आपस में कितने क्लोज हैं। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर प्यार भी लूटा रहे हैं।

फैमिली टाइम एंजॉय कर रही Priyanka Chopra

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा पहाड़ी इलाके में वेकेशन इंजॉय करने के लिए पहुंची है। वहीं निक जोनस अपनी फैमिली का खास ख्याल रखने के लिए आग जलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रियंका अपनी बेटी के साथ सड़कों पर घूम रही है। वीडियो में मालती को एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है और कभी वह प्रियंका के साथ खेलती हैं तो कभी अकेले गार्डन एरिया में नजर आती हैं। कभी आइसक्रीम का लुत्फ उठाती हुई नजर आती हैं। यह वीडियो वाकई काफी खास है।

फैमिली और काम दोनों संभालती हैं प्रियंका

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती करती है। कभी वह गोद में उठाकर उसे दूर का नजारा दिखाती हैं तो कभी नन्ही मालती खुद अपने पैर पर टहलती नजर आ रही है। इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में नजर आने वाली है तो उनके पास पाइपलाइन में फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है जिसका फैंस भी बेसब्री से पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर इसके आधिकारिक घोषणा के लिए लोग बेकरार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026