---Advertisement---

Project K: दीपिका पादुकोण के फर्स्ट लुक को देख लोग हुए बेचैन, इस दिन होगा टाइटल का खुलासा

Project K: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण फिलहाल मल्टीस्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जहां मेकर्स की तरफ से बीते दिन इस बार की घोषणा की गई थी कि पोस्टर सोमवार शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। वहीं देरी होने के बाद रात इससे दीपिका पादुकोण के फर्स्ट लुक को रिविल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Project K
Follow Us
---Advertisement---

Project K: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण फिलहाल मल्टीस्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जहां मेकर्स की तरफ से बीते दिन इस बार की घोषणा की गई थी कि पोस्टर सोमवार शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। वहीं देरी होने के बाद रात इससे दीपिका पादुकोण के फर्स्ट लुक को रिविल कर दिया गया है। वहीं एक्ट्रेस की यह झलक देख फैंस काफी एक्साइटेड है और कहने में दो राय नहीं है कि इस मल्टीस्टारर फिल्म के लिए लोग और भी एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स ने जहां ट्रीट देते हुए एक्ट्रेस के पोस्ट को शेयर किया वहीं दूसरी तरफ अब लोगों को 21 जुलाई का इंतजार है।

दीपिका के लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

अगर फिल्म के इस पोस्टर की बात करें तो तरण आदर्श ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो वैजयंती मूवीस के इंस्टाग्राम हैंडल पर है। इसमें आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। वह किसी चीज को गौर से देख रही है। इस दौरान उनके बिखरे बाल और लेदर स्टाइल ड्रेस उनके लुक को और भी खास बना रहा है। इस पोस्टर के साथ लिखा है, “प्रोजेक्ट के क्या है।” वही कैप्शन में कहा गया, “बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है। यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण की पहली झलक, 20 जुलाई अमेरिका और 21 जुलाई भारत में।”

ये स्टार्स आएंगे ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर

दीपिका पादुकोण ‘प्रोजेक्ट के’ को लेकर काफी चर्चा में है। यह पहली बार है जब वह प्रभास संग स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी और खास बात यह है कि इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ और दीपिका ‘पीकू’ फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों को फिर एक साथ में कोलैब करते हुए देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका और अमिताभ के अलावा नाग अश्विन कमल हासन भी नजर आने वाले हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इसमें दिशा पाटनी भी नजर आ सकती हैं। फिल्म को लेकर लगातार बज बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026