---Advertisement---

Puneet Superstar का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिसेबल तो भड़के फैंस, इस बिग बॉस विनर को बता रहे जिम्मेदार

Puneet Superstar: सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, कहा जा रहा है कि पुनीत के इंस्टाग्राम अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया है और अब फैंस उन्हें डीएम नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो उनके अकाउंट पर काफी रिपोर्ट किए गए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2023 1:24 अपराह्न

Puneet Superstar
Follow Us
---Advertisement---

Puneet Superstar: सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, कहा जा रहा है कि पुनीत के इंस्टाग्राम अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया है और अब फैंस उन्हें डीएम नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो उनके अकाउंट पर काफी रिपोर्ट किए गए जिसके बाद इंस्टाग्राम ने उनके अकाउंट को ही डिसेबल कर दिया। इस सबके बीच एमसी स्टेन का भी कनेक्शन जोड़ा जा रहा है और पुनीत के फैंस यह आरोप लगा रहे हैं कि यह सब उन्ही का किया धरा है। उनका कहना है कि ये कारनामा किसी और का नहीं बल्कि एमसी के फैंस का है। अब इस बारे में कितनी सच्चाई है यह तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया है।

इस वजह से भड़के है फैंस

पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने अलग कंटेंट से फैंस को हंसाते रहते हैं। उनके कंटेंट को लोग काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करने लगे हैं। बिग बॉस ओटीटी में भले ही वह 24 घंटे ना रहे हो लेकिन इस शो के जरिए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब यूजर्स का कहना है कि एमसी स्टेन के फैंस की वजह से उन्हें सुपरस्टार के इंस्टा को डिसेबल किया गया है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

पुनीत सुपरस्टार और एमसी स्टैंड के बीच हुई थी नोकझोंक

गौरतलब है कि पुनीत सुपरस्टार और एमसी स्टेन के बीच एक तीखी नोकझोंक बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रीमियर डे पर ही देखने को मिला था। जहां एमसी जनता की आवाज बनकर आए थे तो पुनीत सुपरस्टार शो के कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे। उन्होंने यह बता दिया कि वह काफी अलग है लेकिन स्टेन और पुनीत के बीच सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर एक बहस हुई और जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि दोनों एक दूसरे को नापसंद करते हैं। वहीं एंट्री के साथ ही पुनीत घर में इस कदर हावी हो गए हैं कि 24 घंटे के भीतर ही उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026