---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Advance Booking ने बेंचमार्क किया स्थापित! 2024 में प्री सेल्स में Stree 2 को पछाड़ क्या टॉप पर पहुंचे Allu Arjun?

Pushpa 2 The Rule Advance Booking: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का जादू लगातार चल रहा है और एडवांस बुकिंग में कमाई जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर कैसे स्त्री 2 को टक्कर दे रही है यह फिल्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Advance Booking: पुष्पा 2 की तबाही लगातार बरकरार है। जहां अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में 100 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म रिलीज में अभी एक दिन शेष है लेकिन भारत ही नहीं दुनिया भर में इसका जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ब्लॉक सीट में 78 करोड़ की कमाई कर ली है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसके साथ ही ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule)  फिल्म शाहरुख खान की जवान, पठान से लेकर राजकुमार श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के साथ-साथ एनिमल को भी टक्कर दे रही है।

Pushpa 2 The Rule Advance Booking के अलावा इन फिल्मों ने ओपनिंग डे कलेक्शन से किया लोगों को हैरान

अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को ओपनिंग डे पर पार कर सकती है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 60-65 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें तो जवान ने 65.5 करोड रुपए का आंकड़ा पार किया था तो इसलिए ‘स्त्री 2’ ने 55.40 करोड रुपए का। इस मामले में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 55 करोड रुपए कमाई की थी तो रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 54.75 करोड़ तो केजीएफ 2 ने 53.95 करोड रुपए कमाए थे।

Pushpa 2 The Rule Advance Booking में Allu Arjun की फिल्म ने कितनी की कमाई

आरआरआर ने ओपनिंग डे के लिए प्री सेल में 58.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में पुष्पा 2 का जलवा इधर भी बरकरार है रिपोर्ट की मुताबिक तेलुगू वर्जन में इस फिल्म की 2D में 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है तो हिंदी में 24 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Pushpa 2 The Rule Advance Booking में जानिए टिकट बिक्री

Sacnilk के मुताबिक अगर बात करें टिकट बिक्री की तो अब तक 21 लाख से ज्यादा टिकट की बिक्री हुई है। इसके साथ ही फिल्म ने 64 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर ब्लॉक सीट की बात करें तो फिल्म ने 78 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा अब तक की प्री सेल फिल्म स्त्री 2 को टक्कर दे रही है। स्त्री 2 ने 3 लाख 92 हजार टिकट की बिक्री की थी और ओपनिंग डे कलेक्शन 55 करोड़ रुपए रहा था। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या स्त्री 2 से आगे पुष्पा 2 निकलती है।

Pushpa 2 The Rule Advance Booking में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

इस बात की जानकारी खुद पुष्पा मेकर्स ने दी थी और उन्होंने बताया था कि 2.43 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने एडवांस बुकिंग के साथ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। पुष्पा 2 मेकर्स के मुताबिक फिल्म सिनेमा इतिहास रचने से बस कुछ ही घंटे दूर है। यह फिल्म सबसे बड़ी फिल्म बन गई है जो रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है वह भी रिलीज से पहले और इसका जादू देखने को मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vada Pav Girl

मार्च 15, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 15, 2026

Honey Singh

मार्च 15, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 15, 2026

Oscars 2026

मार्च 15, 2026

Aamir Khan

मार्च 15, 2026