---Advertisement---

Pyari Maryam: कौन है पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर जिसके लिए जुड़वा बच्चा बना अभिशाप, खुद भी दुनिया को कह गई अलविदा

Pyari Maryam: पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर प्यारी मरियम को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद वह खुद हमेशा के लिए अलविदा कह गई। सोशल मीडिया पर लोग दुख जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और जुड़वा बच्चे क्या स्वस्थ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2025 2:18 अपराह्न

Pyari Maryam
Follow Us
---Advertisement---

Pyari Maryam: पाकिस्तान की मशहूर इनफ्लुएंसर को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि जुड़वा बच्चे की डिलीवरी के बाद वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई है। आखिर कौन है प्यारी मरियम जिसकी मौत से सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं और यह ट्रेंड में है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपने अलग कंटेंट को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती थी और पाकिस्तानी शख्सियत के तौर पर अलग कंटेंट को लेकर जानी जाती थ इस सबके बीच उनके परिवार की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई गई कि आखिर बच्चे की तबियत कैसी है।

Pyari Maryam की मौत की वजह जान लोगों ने जाहिर किया दुख

26 साल की पाकिस्तान टिकटोक सेंसेशन और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्यारी मरियम की तबीयत अचानक बिगड़ गई जो प्रेग्नेंट थी। लाहौर में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया और डिलीवरी के कुछ ही समय के बाद पोस्टपार्टम दिक्कतों की वजह से हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई। सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की गई पति अहसान अली के साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर प्यारी मरियम चर्चा में बनी रहती थी।

क्या प्यारी मरियम के बच्चे की बच पाई जान

अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो प्यारी मरियम ने जुड़वा बेटे को जन्म दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि दोनों बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ हैं लेकिन मरियम को नहीं बचाया जा सका। लोग सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 26 साल की उम्र में अपने बच्चे और पति के साथ-साथ परिवार को छोड़कर वह हमेशा के लिए चली गई है श्रद्धांजलि पोस्ट के साथ उनके पति अहसान अली ने मुश्किल समय में परिवार के लिए रहम माफी और ताकत की दुआ मांगी है । उन्होंने कहा, “दोनों छोटे बेटे पूरी तरह सुरक्षित हैं। कृपया अफवाहों से दूर रहें और हमारी प्यारी मैरी के लिए प्रार्थना करें।”

जहां तक बात करें प्यारी मरियम की तो सोशल मीडिया पर उन्हें लगभग डेढ़ लाख लोग फॉलो करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026