R Madhavan: हाल ही में धुरंधर फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाला स्टार जो लोगों के दिलों जुबान पर राज करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं आर माधवन की जो जीडीएन फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसका पोस्टर जारी किया गया। उसके बाद एक्टर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि सिर्फ 21 दिनों में उन्होंने बिना एक्सरसाइज और मेडिटेशन के फिट हुए थे। उनका वेट लॉस जर्नी निश्चित तौर पर हर किसी के लिए इंस्पायरिंग है। अलग-अलग इंटरव्यू में बात करते हुए दिखे थे लेकिन कैसे उन्होंने अपना वेट लॉस किया आइए जानते हैं।
कैसे एक्सरसाइज और मेडिटेशन से ज्यादा खाना रहा आर माधवन के लिए कारगर
कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान आर माधवन ने कहा था कि वह सिर्फ खाना खाते थे। वह वही खाना खाते थे जो उनके शरीर के लिए हेल्दी होता था। इस दौरान कोई भी एक्सरसाइज नहीं कोई रनिंग कोई सर्जरी या कोई मेडिटेशन कुछ भी काम नहीं आया था। उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए कहा कि वह काफी अलग रहा था। उन्होंने न सिर्फ अपना वेट लॉस किया बल्कि बेली फैट को भी कम करने में कामयाब रहे थे।
खाने के साथ इस बात का ध्यान रखना है जरूरी
इस बारे में बात करते हुए आर माधवन ने बताया था कि यह सब सिर्फ खाने की वजह से संभव हो सका। वह कहते हैं कि मैं डॉक्टर लग रहा हूं लेकिन यह मेरे जिंदगी का सच रहा है और यह खाने की वजह से संभव हो सका। उन्होंने कहा की हेल्दी लाइफ के लिए खाना जरूरी है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे हैं और कौन सा पोषक तत्व लेकर आए हैं।
इस फिल्म में दिखेंगे R Madhavan
गौरतलब है कि बीते दिन आर माधवन ने हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा उनके नाम पर 21 दिन वेट लॉस चैलेंज को गलत तरीके से दिखाने पर फटकार लगाते हुए नजर आए थे। इसे शर्मनाक बताया था लेकिन इस सब के बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जीडीएन में नजर आने वाले हैं जिसका पोस्टर बीते दिन जारी किया गया था और इसे लेकर लोग एक्साइटेड हैं।
