---Advertisement---

37 वर्षीय Raghav Chadha को ‘आम’ से बना यह हेल्दी ड्रिंक है बेहद पसंद, परिणीति चोपड़ा नहीं तो कौन है फेवरेट कुक

Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा के पति ने बताया कि आखिर उनका पसंदीदा कुक कौन है। इसके साथ ही फेवरेट खाना और आम से बने हुए स्पेशल ड्रिंक के बारे में भी जिक्र करते हुए दिखे। आइए जानते हैं 37 वर्षीय राघव चड्ढा किस तरह रहते हैं फिट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2026 4:08 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा के पति और ट्रेडिंग नेता राघव चड्ढा को लेकर लोगों में एक अलग जुनून देखा जा रहा है। वही इस सबके बीच कर्ली टेल्स के साथ उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जहां वह अपने फेवरेट ड्रिंक से लेकर कुक तक पर खूब बात करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने परिणीति चोपड़ा नहीं बल्कि किसी और को अपना पसंदीदा कुक बताया है। यह इंटरव्यू वैसे तो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे आज भी काफी पसंद करते हैं। जहां राघव चड्ढा ने अपने फेवरेट ड्रिंक का खुलासा किया जो आम से तैयार किया जाता है। जानते हैं उनकी फिटनेस सीक्रेट क्या है।

आम से बने इस ड्रिंक को Raghav Chadha ने बताया पसंदीदा

इस दौरान कर्ली टेल्स के साथ बात करते हुए राघव चड्ढा बताते हैं कि हमारे घर में एक बहुत स्पेशल मैंगो शेक बनता है जो आलमंड ड्रिंक के साथ बनाया जाता है। वह इस दौरान कहते हैं कि हम खाते सब कुछ है पीते सब कुछ है लेकिन उसका हेल्दी वर्जन। इसका मतलब घर में बने हुए ड्रिंक और खाने को ज्यादा तवज्जो देते हैं और यह उनकी फिटनेस का राज है। इतना ही नहीं परिणीति चोपड़ा के पति ने यह भी कहा कि वह अक्टूबर के महीने में भी आम से बने हुए इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन करते हैं। वहीं उनके घर में आम खूब खाया जाता है।

कौन है परिणीति चोपड़ा के पति का फेवरेट कुक

परिणीति चोपड़ा के पति कहते हैं कि हर बेटे के लिए उसकी मां फेवरेट कुक होती है और मेरे लिए भी मेरी मां फेवरेट कुक है। इस दौरान वह यह भी कहते हैं कि वह अपनी मां के द्वारा बनाए हुए राजमा चावल को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा कढ़ी चावल और छोले को भी उन्होंने पसंदीदा बताया।

फिटनेस के लिए किन बातों का ध्यान रखते हैं राघव चड्ढा

इसके साथ ही राघव चड्ढा के फिटनेस टिप्स की बात करें तो सोशल मीडिया की माने तो वह 15 से 30 मिनट साइकलिंग करते हैं। इसके साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कार्डियो और डाइट को फॉलो करते हैं। वेट लिफ्टिंग के साथ-साथ स्ट्रेचिंग और योग को भी करते हैं। चाय में चीनी कम रखते हैं और इस बात पर ध्यान देते हैं कि उनका भोजन पौष्टिक हो।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026