---Advertisement---

Priyanka Chopra ने राघव परिणीति पर पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार, क्या शादी में नहीं शामिल होंगी पिगी चोप्स

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का राघव परिणीति की शादी में आने को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी बहना के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है जोकि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 23, 2023 12:16 अपराह्न

Raghav Parineeti Wedding:
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Parineeti Wedding: बॉलिवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चढ्ढा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है, इसके लिए तैयारियां इन दिनों जोरदार तरीके से से चल रही हैं. बता दें कि दोनों उदयपुर में एकदूजे के संग धूमधमाम से शादी रचाने जा रहे हैं, जिसके चलते अब वहां मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इस बीच सबसे बड़ा सस्पेंस देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के शादी में आने को लेकर बना हुआ है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्यारी बहना के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है जोकि अब तेजी से वायरल भी हो रहा है.

देसी गर्ल ने पोस्ट किया शेयर

दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होने परिणीति की फोटो लगाते हुए लिखा ‘मुझे यह उम्मीद है कि तुम अपनी जिंदगी के इस बड़े दिन पर काफी खुश और एक्साइटेड होंगी, तुम्हें ढेर सारा प्यार.’ बता दें कि इस पोस्ट में देसी गर्ल नें परिणीति की हाथ में गिलास लिए मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है जिसमें उन्होने राघव चढ्ढा को भी टैग किया है. शेयर करने के बाद से यह पोस्ट खूब ट्रेंड कर रही है.

क्या शादी में आएंगी प्रियंका चोपड़ा?

यहां बता दें कि वायरल हो रही इस पोस्ट को देखकर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद अब पिगी चोप्स इस शादी में शामिल नहीं हो सकेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति निक जोनस और मालती मेरी भी राघव परिणीति की शादी में धमाल मचाने के लिए नहीं आ सकेंगे. इसके बाद से इस खबर को लेकर अटकलों का सिलसिला शुरू हो चुका है.

यूजर्स कर रहे हैं रिएक्ट

शादी की खुशी और तमाम तैयारियों के बीच यूजर्स दिल से चाहते थे कि प्रियंका अपनी बहन की शादी में शामिल होती मगर अब यह पोस्ट कुछ और ही इशारा कर रही है. खबरों की मानें तो प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी में शामिल होंगी जिसके लिए वो पहले से ही उदयपुर पहुंच चुकी हैं.

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026