---Advertisement---

1 साल की Raha Kapoor बनी सबसे अमीर स्टार किड! रणबीर और आलिया से मिला ये खास तोहफा

Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक घर अंडर कंस्ट्रक्शन है जिसका दौरा अक्सर कपल करते हुए नजर आते हैं। बीते दिन दोनों को इस अंडर कंस्ट्रक्शन आशियाने के पास स्पॉट किया गया जहां वे नीतू कपूर के साथ नजर आए। अब एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रणबीर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2024 1:58 अपराह्न

Raha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक घर अंडर कंस्ट्रक्शन है जिसका दौरा अक्सर कपल करते हुए नजर आते हैं। बीते दिन दोनों को इस अंडर कंस्ट्रक्शन आशियाने के पास स्पॉट किया गया जहां वे नीतू कपूर के साथ नजर आए। अब एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रणबीर और आलिया यह घर किसी और के नाम करने वाले हैं। ऐसे में फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। करोड़ों में बने इस घर की मालकिन आलिया भट्ट नहीं बल्कि कोई और होने वाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

1 साल की राहा होगी इस आलीशान घर की मालकिन

कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया का यह नया घर बेटी राहा कपूर के नाम पर होने वाला है और ऐसे में इस घर की मालकिन आलिया की लाडली होगी। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर यह घर राहा कपूर के नाम हो जाता है तो वह सबसे अमीर स्टार किड्स हो जाएगी। यह सच है कि वह 1 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन बन जाएगी क्योंकि उन्हें उनके माता-पिता से खास तोहफा मिलने वाला है।

घर की कीमत है चौंकाने वाली

रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर का यह घर 250 करोड़ का है जो काफी आलीशान होने वाला है। इस घर में हर एक सुख सुविधा का खास ख्याल रखा गया है और इसका काम लगभग पूरा होने वाला है। कहा जा रहा है कि यह घर शाहरुख खान के मन्नत की तरह महंगे बंगलो की लिस्ट में शुमार होने वाला है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर राहा की सुख सुविधा का ध्यान रखते हुए इस घर को बनवा रहे हैं।

फिल्मों से जादू चलाती है आलिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट बहुत जल्द ‘जिगरा’ ‘तख्त’ और ‘बैजू बावरा’ जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में लव एंड वार फिल्म भी है। वहीं रणबीर कपूर हाल ही में ‘एनिमल’ फिल्म से अपना जलवा दिखाने में कामयाब रहे और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026