---Advertisement---

Raha Kapoor के जन्मदिन पर Neetu Kapoor ने दिखाई अनसीन झलक, Ramayana एक्टर Ranbir Kapoor से नजरें नहीं हटा पा रही Alia Bhatt

Raha Kapoor Birthday: राहा कपूर के दूसरे जन्मदिन के मौके पर उनकी दादी नीतू कपूर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। आइए देखते हैं क्या है इसमें स्पेशल जो है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 3:18 अपराह्न

Raha Kapoor birthday
Follow Us
---Advertisement---

Raha Kapoor Birthday: 6 नवंबर 2022 वह दिन जब  रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जिंदगी में राहा कपूर (Raha Kapoor) आई। ऐसे में आज वह 2 साल की हो गई है और निश्चित तौर पर यह रणबीर और उनकी फैमिली के लिए काफी स्पेशल दिन है। इस खास मौके पर दादी नीतू कपूर ने एक अनसीन फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी पोती को जन्मदिन की बधाई देती हुई नजर आई। इस दौरान लोगों की नजरें तो आलिया भट्ट पर अटक गई है जो रणबीर कपूर को एकटक देखती नजर आई। आइए देखते हैं आखिर क्या कहा नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने और क्यों चर्चा में है यह फोटो।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor पर किया गौर

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट और राहा कपूर गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आलिया यह सेल्फी ले रही है। जहां कैमरे पर राहा कपूर पोज दे रही है तो रणबीर उनके माथे को चूम रहे हैं। इस दौरान आलिया भट्ट की नजर रणबीर कपूर पर है और वह उन्हें प्यार से मुस्कुराती हुई देख रही हैं। तस्वीर को देखने से यह साफ जाहिर है कि यह थ्रोबैक है जो नीतू कपूर ने राहा कपूर के जन्मदिन पर शेयर की है।

Raha Kapoor की क्यूटनेस ने जीत लिया दिल

इस फोटो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, “हमारे प्यार का बर्थडे भगवान आशीर्वाद दें।” वही इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटाती नजर आई तो एक ने लिखा ओमजी हम इसके लिए तैयार नहीं थे। एक ने लिखा हैप्पी सेकंड बर्थडे प्रिंसेस राहा। एक ने लिखा आलिया की क्यूटनेस और राहा दोनों ही क्यूट है। एक ने लिखा हैप्पी मदर फादर। तो दूसरे ने कहा आलिया का प्यार।

सुर्खियों में बनी रहती है Alia Bhatt Ranbir Kapoor की बेटी Raha Kapoor

गौरतलब है कि राहा कपूर अपने माता-पिता यानी रणबीर और आलिया भट्ट के साथ अक्सर नजर आती है और हमेशा क्यूटनेस से लोगों के बीच चर्चा में आ जाती हैं। हालांकि इस सब के बीच आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द ‘अल्फा’ फिल्म में नजर आने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की अनाउंसमेंट हो चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026