---Advertisement---

रणबीर-आलिया के साथ नजर आई Raha Kapoor की क्यूटनेस ने जीता दिल, वीडियो को बार-बार देख रहे इंटरनेट यूजर्स

Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आई राहा कपूर, दादी नीतू कपूर से इस तरह कर रही थी मुलाकात, लोगों का जीता दिल, आइए देखते हैं क्यों चर्चा में आ गई राहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 16, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Raha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Raha Kapoor: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) फिलहाल मोस्ट पॉपुलर डिमांडिंग स्टार किड की लिस्ट में शुमार है। यह सच है कि राहा को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर आग की तरफ वायरल हो जाती है और देखने वाले उनकी क्यूटनेस को देख तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। इस सबके बीच एक बार फिर आलिया-रणबीर के साथ राहा को स्पॉट किया गया और लोगों की नजरें एक बार फिर छोटी आलिया पर अटक गई। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई राहा कपूर और फैंस इसे कर रहे हैं खूब पसंद।

Raha Kapoor की क्यूटनेस ने जीत लिया दिल

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहा कपूर आलिया भट्ट की गोद में नजर आ रही है। इस दौरान उनकी क्यूटनेस देख कोई भी दिल हार जाए। खास बात यह है कि रणबीर कपूर भी साथ नजर आ रहे हैं वहीं राहा आलिया की गोद में दिख रही है जहां एक शख्स को देख कुछ ऐसा करती है जो लोगों के दिल को जीतने के लिए काफी है। वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर की मां नीतू कपूर भी प्यार से राहा कपूर से मिलती है और राहा अपनी दादी पर जिस तरह प्यार लुटाती है वह देख आप दिल हार जाएंगे।

वीडियो देख Raha Kapoor पर लोग लुटा रहे खूब प्यार

जहां तक राहा कपूर के लुक की बात करें तो वह व्हाइट ड्रेस में काफी क्यूट नजर आ रही है और वह जिस तरह अपनी दादी से मिलती है वह लोगों के दिलों को जीत रहा है। यह राहा के साथ नीतू की बॉन्डिंग को दिखाने के लिए काफी है। वीडियो को देखने के बाद फैंस इसे स्वीट, वॉव और दादी पोती की बॉन्डिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दूसरी तरफ आलिया भट्ट डेनिम लुक को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई और रणबीर ओलिव ग्रीन जैकेट में काफी डैशिंग दिख रहे थे।

लगातार एक्टिव हैं Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां आलिया भट्ट बहुत जल्द ‘जिगरा‘ (Jigra) फिल्म में नजर आने वाली है वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में अल्फा फिल्म भी है। दूसरी तरफ रणबीर कपूर बहुत जल्द आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ लव एंड वार में दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026