---Advertisement---

Raha Kapoor: क्रिसमस पर रणबीर और आलिया ने फैंस को दिया खास तोहफा, बेटी का चेहरा दिखाकर कपल ने जीता दिल

राहा की झलक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के दिन फैंस को दिखाई और स्पेशल सरप्राइज दिया है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए और अब वह लाइमलाइट में आ गई है। राहा की झलक वाकई काफी क्यूट है और रणबीर और आलिया की चेहरे की खुशी देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 25, 2023 2:47 अपराह्न

raha kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Raha Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस को क्रिसमस पर खास तोहफा मिला है। जी हां, स्टार कपल ने अपनी बेटी राहा कपूर की झलक पहली बार कैमरे पर दिखाई है और सोशल मीडिया पर वह चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है की राहा की पहली झलक देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह स्टार किड ट्रेंड कर रही हैं। फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि कब कपल अपनी बेटी को दिखाते हैं और अब यह वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। आइए देखते हैं आखिर क्रिसमस पर कैसे मिला लोगों को सरप्राइज।

कपल ने इस तरह किया लोगों को हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहा का चेहरा पहली बार पब्लिकली दिखाया गया है और वह बेहद ही क्यूट नजर आ रही है। दरअसल इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं और वह कैमरे के लिए जमकर पोज देते हुए दिखे। जहां रणबीर इस दौरान ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट को ग्रे डेनिम जैकेट के साथ कैरी करते हुए दिखे। वहीं आलिया भट्ट ब्लैक फ्लोरल शॉट ड्रेस को हाई हील के साथ स्टाइल कर रही है।

राहा की क्यूट झलक देख फैंस फ़िदा

हालांकि लोगों की नजरे राहा कपूर पर अटक गई जो व्हाइट फ्रॉक में काफी क्यूट दिख रही है। रेड शूज और दो चोटी उनकी क्यूटनेस को बयां करने के लिए काफी है। रणबीर इस दौरान अपनी बेटी के साथ काफी क्लोज नजर आ रहे हैं और उनकी यह झलक फैंस के लिए खास है। पैपराजी के साथ रणबीर जिस तरह अपनी बेटी को मिलवाते हैं वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026