---Advertisement---

Rahu Ketu Movie Review: पुलकित सम्राट और चंकी पांडे की ‘राहु-केतु’ देख बिलबिलाए फेमस एंकर उज्जवल त्रिवेदी, रिव्यू देते हुए क्यों बोले टुच्ची और सिर दर्द?

Rahu Ketu Movie Review: 'राहु-केतु' मूवी रिव्यू में पत्रकार उज्जवल त्रिवेदी ने कुछ ऐसा बोल दिया है , जिसे सुनने के बाद मेकर्स को झलका लग सकता है। आपको बता दें, 'फुकरे' की हिट जोड़ी वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की इस मूवी को 16 जनवरी को रिलीज किया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 16, 2026 12:50 अपराह्न

Rahu Ketu Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Rahu Ketu Movie Review: जिन लोगों ने भी ‘फुकरे’ फिल्म देखी है उन्हें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी के बारे में बहुत ही अच्छे से पता होगा। इन दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर से आग लगाने ‘राहु-केतु’ के रुप में आ चुकी है। ये एक फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इसमें राहु का रोल वरुण शर्मा ने किया है वहीं केतु के रुप में पुलकित सम्राट हैं। मूवी में पीयूष मिश्रा के साथ-साथ चंकी पांडे जैसे बड़े किरदार है। लेकिन लगता है कि, फिल्म की स्टोरी में वो दम मशहूर पत्रकार और एंकर उज्जवल त्रिवेदी को नहीं दिखा। जिसके कारण उन्होंने फिल्म को टुच्ची और सबसे बड़ी सिर दर्द बता दिया है।

Rahu Ketu Movie Review में भड़के फेमस एंकर उज्जवल त्रिवेदी

‘राहु-केतु’ मूवी रिव्यू में पत्रकार उज्जवल त्रिवेदी ने कहा कि, राहु-केतु फिल्म को देखकर उनके 225 रुपए खराब हो गए हैं। वो मेकर्स और उनकी क्रिएटिविटी पर भी सवाल उठा रहे हैं। उज्जल त्रिवेदी ने कहा कि, उन्हें फिल्म की स्टोरी से ज्यादा अपनी बेबस हालत पर हंसना आ रहा था।

देखें वीडियो

उन्हें सुबह उठकर फिल्म देखने के लिए नींद खराब करने का भी काफी अफसोस है। पत्रकार ने कहा कि, जी स्टूडियो में बैठे लोग मोटी-मोटी सैलरी इस तरह की टुच्ची कहानियां बनाने और लोगों का पैसा और बर्बाद करने के लिए लेते हैं। फिल्म की कहानी को लेकर वो काफी निराश लग रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीयूष मिश्रा और चंकी पांडे पर भी तंज कसे हैं। फिल्म की स्टोरी को वो बेहद खराब और सबसे बड़ा सिर दर्द बता रहे हैं। किसी भी फिल्म का इस तरह जब कोई बड़ा चेहर रिव्यू देता है तो अंदाजा लगया जा सकता है कि, मूवी किस तरह की रही होगी।

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की राहु-केतु फिल्म की स्टोरी क्या है?

राहु-केतु की स्टोरी की बात करें तो ये एक लेखक और उसकी जादुई नोटबुक की है। जो राहु-केतु को बनाता है और वो असल जिंदगी में आ जाते हैं। इसके बाद एक्टर वरुण शर्मा और पुलकिुत सम्राट जहां भी जाते हैं वहां पनौती लग जाती है। इसमें ड्रग माफिया की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म 25 करोड़ के आस-पास की लागत से बनी है। जिसे 1000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026