---Advertisement---

Shilpa Shetty के पति Raj Kundra पर फिर आई शामत, जानिए क्यों ED ने की 98 करोड़ की संपत्त‍ि जब्‍त

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ईडी का बड़ा एक्शन, 98 करोड़ की संपत्ति को किया गया जब्त जाने क्या है पूरा मामला।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 1:36 अपराह्न

Raj Kundra
Follow Us
---Advertisement---

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर एक बार फिर शामत आई है। जी हां, पोर्नोग्राफी मामले में पहले ही फंस चुके राज कुंद्रा पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। कहा जा रहा है की एक्ट्रेस के पति की 98 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर ली गई है। बीते कुछ दिनों से राज कुंद्रा अपनी फिल्म और अपने अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते थे। ऐसे में उनके लिए इस तरह की खबर आने के बाद फैंस को झटका लगा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

जब्त कर ली गई ये संपत्ति

रिपोर्ट्स की माने तो राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति को जब्त की गई है जिसमें उनका जुहू स्थित बंगला भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक जब्त की गई संपत्तियों में पुणे स्थित बंगला और इक्विटी शेयर भी है। एक्ट्रेसके पति के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लांड्रिंग एक्ट यानी (पीएमएलए) 2002 के तहत कार्रवाई की गई है। निश्चित तौर पर फैंस और राज कुंद्रा के लिए यह झटका है और आगे क्या होगा यह देखना दिलचस्प है।

क्या है पूरा माजरा

ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज केस के बाद जांच शुरू की थी जिसमें अमित भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, अजय भारद्वाज महेंद्र भारद्वाज और कुछ एजेंट के नाम भी शामिल है। कहा गया कि इन लोगों ने लगभग 6600 करोड रुपए के बिटकॉइन निवेशकों से लिए थे वो भी झूठे वादों के साथ। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि वह 10 फीसदी के साथ उन्हें रिटर्न करेंगे। निवेशकों के साथ धोखा हुआ। वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपए से अधिक है।

पहले भी फंसे हैं Raj Kundra

गौरतलब है कि 2021 में पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था और इस दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें 63 दिन तक जेल में रहने के बाद जमानत मिल गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026