---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13 : ‘राजा शिवाजी’ को थिएटर में लगा भयंकर झटका, बुधवार की कमाई ने रितेश देशमुख को किया सोचने पर मजबूर?

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13 : रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है। इसकी कमाई में अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2026 12:25 अपराह्न

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13 : रितेश देशमुख को अपने डायरेक्शन में पहली बार बनी फिल्म  ‘राजा शिवाजी’ से बहुत सारी उम्मीदें थीं। लेकिन रिलीज के 13वें दिन इसकी कमाई बहुत ज्यादा गिर गई है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। ये फिल्म महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष और ‘हिंदवी स्वराज्य’ की घटनाओं से जुड़ी हुई है। इसमें अभिषेक बच्चन से लेकर सलमान खान जैसे बड़े कलाकार है। लेकिन मूवी का बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से औंधे मुंह गिरना फैंस-मेकर्स को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि, क्या ये अपना 100 करोड़ का बजट निकल सकेगी?

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

रितेश देशमुख की मूवी राजा शिवाजी ने रिलीज के 13वें दिन 1.90 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 3770 शोज से हुई है। राजा शिवाजी अभी तक टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 75.05 करोड़ तक कर चुकी है। इसका बजट 100 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।  लेकिन गिरती कमाई के कारण इसका बजट निकाल पाना भी मेकर्स के लिए चुनौती हो गया है।ये मराठी और हिन्दी दोनों भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में हैं। वहीं, रितेश देशमुख की बीवी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख, जितेन्द्र जोशी, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, विद्या बालन और फरदीन खान जैसे बड़े कलाकार हैं।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन क्यों गिरा?

रितेश देशमुख की इस फिल्म को 10 मई 2026 को रिलीज किया गया था। इसका मुकाबला अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला से है। जिसके कारण कुछ लोगों का मानना है कि, इसकी गिरती कमाई का ये प्रमुख कारण है। इसकी एक और प्रमुख जह हिंदी भाषा में ऑडियंस का बहुत ही ठंडा रिस्पोंस भी माना जा रहा है। इस फिल्म को खराब VFX के कारण भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026