Rajkumar Hirani: बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी है जो भले ही कितनी पुरानी हो जाए लेकिन लोगों के दिलों से इसकी जगह कम नहीं हो सकती है। इनमें से एक है आमिर खान की 3 ईडियट्स जो 2009 में रिलीज हुई थी और बहुत जल्द इसका सीक्वल लोगों को देखने को मिल सकता है। वहीं इस सबके बीच डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स के पार्ट 2 पर बात करते हुए इसकी कहानी का खुलासा कर दिया जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए सरप्राइज है। जहां पहले यह खबर सामने आई थी कि इस बार विक्की कौशल की फिल्म में एंट्री हो सकती है तो वहीं अब फिल्ममेकर ने क्या कहा है आइए जानते हैं।
आमिर खान की 3 इडियट्स को लेकर Rajkumar Hirani से जानें लेटेस्ट अपडेट
राजकुमार हिरानी 3 इडियट्स के पार्ट 2 के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि फिलहाल वह लेखक के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अभिजीत जोशी के साथ बहुत सारा काम बाकी है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यह कॉलेज के बारे में कहानी नहीं होने वाली है क्योंकि 15 से 20 साल का लीप दिखाया जाएगा। रैंचो, राजू रस्तोगी और फरहान कुरैशी की शादी हो जाती है। उनके बच्चे होंगे और वह किस तरह से अपनी पारिवारिक परिस्थितियों से गुजर रहे हैं यह दिखाने की कोशिश की जाएगी।
दिलचस्प मोड़ पर खत्म हुई थी 3 इडियट्स की कहानी
जहां तक बात करें राजकुमार हिरानी की फिल्म 2009 में 3 ईडियट्स रिलीज हुई थी जिसका अंत आमिर खान के लद्दाख में एक वैज्ञानिक और शिक्षक के रूप में हुआ था। वहीं आर माधवन अपने जुनून को फॉलो करते हुए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन जाते हैं। इसके साथ ही शरमन कॉर्पोरेट की दुनिया में दिखते हैं। अब ऐसे में 15 से 20 साल की गैप के बाद हुए किस तरह से टकराते हैं और किस तरह से अपनी जिंदगी को संभाल पाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।
रिपोर्ट की माने तो आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन की जोड़ी राजकुमार हिरानी की फिल्म में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा करीना कपूर को भी देखा जाएगा लेकिन सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि क्या वाकई फिल्म में विक्की कौशल नजर आते हैं। आगे अपडेट के लिए लोग इंतजार में है।






