---Advertisement---

Vicky Kaushal की दिलचस्प एंट्री बना सकती है ‘3 इडियट्स 2’ को ब्लॉकबस्टर, क्या सितारों की झुंड वाली फिल्म के महारथी बन चुके हैं छावा एक्टर

Vicky Kaushal: क्या आमिर खान की 3 ईडियट्स 2 को और भी दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने छावा एक्टर को कास्ट किया है। वहीं इस सबके बीच क्यों रेडिट यूजर को यह लगता है कि मल्टी स्टारर फिल्म करने में विक्की का कोई जोर नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2026 1:56 अपराह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: 2009 में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 3 ईडियट्स फिल्म रिलीज हुई और इसने फैंस का कुछ इस कदर दिल जीता कि आज सालों बाद भी लोग इसे देखकर हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। आमिर खान, श्रवण जोशी और आर माधवन की जोड़ी ने जबरदस्त एंटरटेन किया लेकिन इस सबके बीच कहा जा रहा है कि इसमें चौथे इडियट की भी एंट्री हो गई है। पिंकविला रिपोर्ट्स की माने तो इसमें विक्की कौशल दिखाई दे सकते हैं। इस सब के बीच क्या वाकई छावा एक्टर मल्टी स्टारर फिल्म करने में महारथी बन चुके हैं। आइए जानते हैं।

मल्टी स्टाटर फिल्म के मामले में नहीं है Vicky Kaushal का जवाब

vicky is set to be the 4th idiot-pinkvilla
byu/Strict-Cup-6640 inBollyBlindsNGossip

दरअसल जब से यह खबर सामने आई है कि विक्की कौशल 3 इडियट्स में चौथे इडियट की भूमिका निभासकते हैं लोग उन्हें लेकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स एक्साइटेड भी हो गए। रेडिट यूजर ने लिखा, “जहां मुझे इस बात की तारीफ करनी पड़ेगी फिल्मों में काम करने को लेकर सुरक्षित महसूस करते हैं बल्कि अपने समकालीन के विपरीत जो अक्सर इसे लेकर भ्रम में रहते हैं उन्हें अपनी सीमित क्षमताओं का भी पूरा एहसास है कि वह अकेले दम पर फिल्म को नहीं चला सकते हैं यही वजह है कि वह पीआर टीम के जरिए जिन फिल्मों के लिए लॉबिंग करते हैं वह भी या तो मल्टी स्टारर होती है या फिर किसी फिल्म का सिक्वल।”

क्यों खास हो सकती है विक्की कौशल की फिल्म

रेडिट यूजर ने विक्की कौशल को लेकर आगे कहा कि अगर हिरानी और आमिर दोनों ही अपनी पुरानी लैब में वापस आ गए तो यह फिल्म काफी दिलचस्प साबित हो सकती है। जहां तक बात करें 3 ईडियट्स 2 की तो यह ब्लॉकबस्टर हो सकती है। जहां एक तरफ छावा एक्टर की एंट्री से दिलचस्प बनती है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म की पापुलैरिटी पहले से काफी ज्यादा है ऐसे में सीक्वल का लोग इंतजार करने वाले हैं। जहां राजकुमार हिरानी के साथ संजू और डंकी जैसी फिल्मों में विक्की कौशल साथ काम कर चुके हैं तो ऐसे में उन्हें देखना दिलचस्प हो सकता है।

अब ऐसे में कब इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है फिलहाल तो एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ही इस बात का खुलासा किया गया है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026