---Advertisement---

Rajkumar Kohli: मशहूर फिल्ममेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, मौत की वजह जानकर फैंस रह गए दंग

Rajkumar Kohli: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है और एक बार फिर एक दिग्गज स्टार इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक मशहूर फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 24, 2023 1:04 अपराह्न

Rajkumar Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Rajkumar Kohli: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर की बात करें तो राजकुमार कोहली का नाम इस लिस्ट में शुमार है। 24 नवंबर का दिन उनके फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्ममेकर हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मौत की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे हार्ट अटैक की वजह से वह हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ चले गए। बता दें कि राजकुमार कोहली बिग बॉस फेम अरमान कोहली के पिता थे वहीं उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है।

इस वजह से हुई फिल्ममेकर की मौत

93 साल की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर का इस तरह चले जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह वह नहाने के लिए बाथरुम में गए थे लेकिन वह वहां से बाहर नहीं निकल पाए। जब परिवार वाले उनका इंतजार कर थक गए तो उनके बेटे अरमान ने दरवाजा तोड़ा लेकिन अंदर का नजारा देख उन्हें तगड़ा झटका लगा। बाथरूम में उनके पिता यानी राजकुमार कोहली बेसुध होकर पड़े हुए थे। आनन-फानन में फिल्ममेकर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दी।

इन फिल्मों से मिली राजकुमार कोहली को पहचान

अगर राजकुमार कोहली की बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो उन्हें असली पहचान नागिन, जानी दुश्मन, बदले की आग, नौकर बीवी का, राजतिलक जैसी फिल्मों से मिला है।राजकुमार ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी है जिसकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इतना ही नहीं फिल्ममेकर ने अपने बेटे अरमान को भी इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अरमान बॉलीवुड में कदम रखे थे लेकिन आज उन्हें बिग बॉस से लेकर उनकी फिल्मों के लिए भी उन्हें जाना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026