Rajkummar Rao: कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी एक्टिंग से उस फिल्म की जान बन जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह हिट हो या ना हो लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों को सदियों तक याद रहने वाली है। एक ऐसा ही सुपरस्टार है राजकुमार राव जो 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह सच है कि अपनी हर फिल्म में हर किरदार में खुद को डालना वह बखूबी जानते हैं। यही वजह है कि प्रहार में उज्ज्वल निकम बनने के लिए उन्होंने 9 से 10 किलो अपना वजन बढ़ाया। इसके लिए उन्होंने कुछ ऐसी चीजों का सेवन किया जिससे सितारे दूर भागते हैं। आइए जानते हैं कैसे राजकुमार राव ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया।
वजन बढ़ाने के लिए क्या कर गए राजकुमार राव
इस बात की जानकारी राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दरअसल अचानक बढे हुए वजन को लेकर उन्हें लोगों द्वारा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा जिसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, “निकम के लिए मुझे लगभग 9-10 kg वज़न बढ़ाना पड़ा, और मैं 2 पिज़्ज़ा और बहुत सारी मिठाइयां और अपने पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी खा रहा था, और रोल के हिसाब से दिखने के लिए कुछ भी ग्लैमरस नहीं इस्तेमाल कर रहा था। उम्मीद है, जब आप जल्द ही रिलीज़ होने वाली फ़िल्म देखेंगे तो आपको फ़िल्म में वह सारी मेहनत दिखेगी।” शॉकिंग चीज यह है कि फिटनेस के लिए इन चीजों से फिल्मी सितारे दूर रहते हैं।
Rajkummar Rao का पराठे को लेकर प्यार क्यों है चर्चा में
इतना ही नहीं जब बॉलीवुड स्टार से उनके फेवरेट डिश के बारे में पूछा गया तब उन्होंने आलू पराठा का नाम लिया। इतना ही नहीं चीट डे पर उन्हें क्या खाना पसंद है इस बारे में उन्होंने कहा कि वह जितना हो सके आलू पराठा खाना चाहेंगे। वही खुद इस बात का जिक्र करते हैं कि किसी समय पर वह 17 पराठा भी खा जाते थे हालांकि अब वह ऐसा नहीं कर सकते हैं।
ज्यादा वजन बढ़ाना क्यों है रिस्की
वहीं राजकुमार राव से हटकर अगर वजन में बदलाव को लेकर फिटनेस एक्सपर्ट की बात करें तो उनके मुताबिक वज़न में 8 से 10 किलोग्राम या उससे ज़्यादा बढ़ने पर, मेटाबॉलिज़्म, हार्मोन बैलेंस, मसल मास और पूरी सेहत पर काफ़ी असर डाल सकता है। ज़्यादा कैलोरी वाले खाने से तेज़ी से वज़न बढ़ने से फ़ैट मास बढ़ सकता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी बदल सकती है और पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। इसके उलट, बिना किसी बनावट के तेज़ी से वज़न कम होने से मसल लॉस, थकान, पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि अगर एक्सपर्ट की निगरानी में ऐसा किया जाए तो दिक्कतें नहीं होती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव बहुत जल्द प्रहार के साथ-साथ सौरव गांगुली के बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
