---Advertisement---

Rajkummar Rao: राजकुमार राव की बेटी ही नहीं शादी भी है अद्भुत, जानें बीवी से अपनी मांग में क्यों भरवाया था सिंदूर?

Rajkummar Rao: बॉलीवुड के एक और कपल के घर किलकारी गूंजी है। राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी की सालगिराह के दिन ही माता-पिता बने हैं। दोनों की लव स्टोरी और शादी के साथ बच्ची काफी खास है

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2025 11:27 पूर्वाह्न

Rajkummar Rao
Follow Us
---Advertisement---

Rajkummar Rao: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर जगह बनाने वाले राजकुमार राव के लिए 15 नवंबर का दिन बेहद खास है। आज के ही दिन 4 साल पहले उन्होंने एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी की थी और इसी दिन उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। बहुत ही कम ऐसा संयोग देखने को मिलता है। यही वजह है कि, इस दोहरी खुशी को उनके फैंस अद्भुत बता रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक्टर ने अपनी शादी के दिन बीवी से अपनी मांग में सिंदूर भरवाया था। आज से पहले शायद ही किसी दुल्हन ने दूल्हे के साथ ऐसा किया हो। ऐसा करने का कारण भी बेहद खास खास था।

Rajkummar Rao और पत्रलेखा बने माता-पिता

शादी के चार साल बाद माता-पिता बने पत्रलेखा और राजकुमार राव ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है।

देखें पोस्ट

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि, उनके घर बिटिया का जन्म मैरिज एनिवर्सी के दिन हुआ है। इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस से साझा किया है। जैसे ही ये खबर फैंस तक पहुंची सभी दोहरी बधाई देने लगे।

राजकुमार राव ने बीवी से मांग में सिंदूर क्यों भरवाया था?

राजकुमार राव को पहली ही नजर में पत्रलेखा से प्यार हो गया था। दोनों एक शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों की नजदीकियां ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ती चली गई। फिर दोनों ने 11 साल तक डेट करने के बाद साल 2021 में शादी कर ली। कपल ने चंडीगढ़ में बहुत ही लोगों की मौजदूगी में शादी की थी। शादी में एक्टर ने अपनी मांग में सिंदूर पत्नी पत्रलेखा से भरवाया था। आज से पहले ऐसा रिवाज शायद ही किसी ने देखा होगा। इसका कारण बेहद दिल को छू लेना वाला था। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, जब राजकुमार ने उन्हें मांग भरने को कहा तो वो चौंक गई थीं। क्योंकि इसे बारे में उन्हें नहीं पता था। इसका कारण एक्टर ने बाद में बताया था कि, सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा सिर्फ उनकी बीवी पहनेंगी, दोनों के बीच बराबरी तो होना चाहिए। इसलिए उन्होंने अपनी बीवी से मांग भरने को कहा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026