---Advertisement---

GQ Awards 2024 में एक बार फिर Rajkummar Rao का दबदबा, अवार्ड को जीतकर दर्ज किया ये रिकॉर्ड

Rajkummar Rao: जीक्यू अवार्ड में सबसे ज्यादा अवार्ड होल्डर के तौर पर राजकुमार राव का नाम सामने आ रहा है और वह कैमरे पर खूब पोज़ देते नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2024 12:12 अपराह्न

Rajkummar Rao
Follow Us
---Advertisement---

Rajkummar Rao: जीक्यू अवार्ड में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला और निश्चित तौर पर राजकुमार राव के लिए यह शाम काफी हसीन साबित हुई। जहां एक तरफ उनके लुक ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी तो दूसरी तरफ एक्टर ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। यह सच है कि एक्टिंग में राजकुमार का कोई जवाब नहीं है और वह हमेशा अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। कभी एक्टिंग से तो कभी फिल्म में अपने अंदाज और लुक से एक्टर चर्चा में बने रहते हैं। तो अपने किरदार से जीवंत रहने वाले राजकुमार राव एक बार फिर जीक्यू अवार्ड में जलवा दिखाते नजर आए।

इस अवार्ड को Rajkummar Rao ने किया अपने नाम

एक बार फिर मल्टी टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव ने एक और जीक्यू अवार्ड को जीतकर अपने हिस्से में एक और ताज जोड़ लिया है। ऐसे में सबसे अधिक संख्या में अवार्ड जीतने वाले एक्टर को बधाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने सबसे ज्यादा जीक्यू पुरस्कार जीत कर अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल की है। एक्टर ने मोस्ट इनफ्लुएंशल यंग इंडियन अवार्ड को अपने नाम किया और एक और पंख अपने करियर में जोड़ लिया है। अवार्ड के साथ राजकुमार राव कैमरे पर पोज देते हुए दिखाई दिए।

खास लुक से राजकुमार ने जीता दिल

जहां तक राजकुमार राव के लुक की बात करें तो उन्होंने मैरून कलर के सूट को स्टाइल किया है। उन्होंने व्हाइट शर्ट के ऊपर मैरून सूट और पेंट के साथ चश्मे में उनका स्टाइल काबिले तारीफ है। एक्टर अपने अंदाज से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। वह बहुत जल्द श्रीकांत फिल्म में दिखाई देने वाले हैं जिसमें उनके साथ अलाया एफ नजर आएंगी। यह भी सच है कि राजकुमार राव अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। जीक्यू अवार्ड में हर बार इस एक्टर का जलवा देखने को मिलता है और यही वजह है कि फैंस के वह चहेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026