---Advertisement---

Rajkummar Rao ने बेबी प्लानिंग को लेकर किया खुलासा, बेटी में चाहते हैं ये खास क्वालिटी

Rajkummar Rao: राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी 2021 में हुई थी और अब फैंस को इंतजार है कि कब कपल फैंस को खुशखबरी देंगे और कहेंगे कि वह पापा बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर खूब चर्चा में है और फैंस इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 15, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajkummar Rao: राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी 2021 में हुई थी और अब फैंस को इंतजार है कि कब कपल फैंस को खुशखबरी देंगे और कहेंगे कि वह पापा बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर खूब चर्चा में है और फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच हाल ही में एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है जिसमें राजकुमार राव ने अपनी बेटी और उनको लेकर ख्वाहिश का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

शहनाज के शो में हुआ बड़ा खुलासा

दरअसल यह वीडियो शहनाज गिल के चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल का है जिसमें आए दिन सेलेबस मेहमान बनकर आते हैं। इस दौरान वह अपनी निजी जिन्दगी को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं और शहनाज भी उनसे राज उगलवाने में पीछे नहीं रहती हैं। ऐसे में राजकुमार राव शो में नजर आए थे और इस दौरान वह शहनाज के साथ बेबी प्लानिंग और बेबी की खासियत को लेकर बात करते दिखे। सोशल मीडिया पर यह क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

बेबी प्लानिंग पर क्या बोले राजकुमार

इस दौरान शहनाज ने राजकुमार से पूछा कि आप कब बेबी प्लान कर रहे हो तो इस सवाल को सुनकर राजकुमार शरमा गए। उन्होंने कहा कि मैं कब बेबी प्लान कर रहा हूं यह सवाल तो मेरे घरवाले भी नहीं पूछते हैं। इस बारे में मैं सोचा नहीं है क्योंकि अभी मुझे लगता है कि मैं खुद ही एक बच्चा हूं।”

इस तरह की बेटी की है राजकुमार की ख्वाहिश

वहीं शहनाज ने सवालों का सिलसिला जारी रखा और उन्होंने पूछा कि अगर बेटी चाहिए तो किस तरह की चाहिए ऐसे में राजकुमार राव ने कहा कि अगर मेरी बेटी होती है तो मैं चाहता हूं वह बिलकुल आपकी तरह हो। मैं चाहता हूं कि वह बिंदास, सिंपल और स्वीट हो। ऐसे में यह वीडियो काफी चर्चा में है और लोग इस क्लिप को खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें Video:-

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026