---Advertisement---

Rajkummar Rao को अपना कवर ड्राइव खेलते देखने के लिए सौरव गांगुली हुए एक्साइटेड, जन्मदिन पर ‘दादा’ के फर्स्ट लुक को देख बोले ‘सबसे बेहतरीन तोहफा’

Rajkummar Rao: सौरव गांगुली की बायोपिक के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखने के बाद आखिर फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और इस पर दादा ने क्या प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2026 12:15 अपराह्न | Updated: जुलाई 8, 2026 1:09 अपराह्न

Rajkummar Rao
Follow Us
---Advertisement---

Rajkummar Rao: कुछ बायोपिक का लोगों को लंबे समय से इंतजार होता है और एक ऐसे ही कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस इंतजार में हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली की कहानी की जिससे पर्दा उठ गया है और राजकुमार राव दादा द सौरव गांगुली स्टोरी में नजर आने वाले हैं। पोस्टर जारी कर दिया गया है। 8 जुलाई का दिन निश्चित तौर पर क्रिकेटर के फैंस के लिए काफी खास है क्योंकि वह अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके साथ ही रिलीज तारीख की तय कर दी गई है। फर्स्ट लुक पोस्टर को देखने के बाद आखिर फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं और इस पर दादा ने क्या प्रतिक्रिया दी।

Rajkummar Rao को अपने किरदार में देख क्या बोले सौरव गांगुली

दरअसल राजकुमार राव दादा द सौरव गांगुली स्टोरी के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है जहां वह जर्सी को लहराते हुए नजर आ रहे हैं और पीछे तिरंगा साफ दिखाई दे रहा है। उनके आंखों में वह जुनून साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे हमारे प्रिय दादा।” सौरव गांगुली इस पोस्ट को कुछ समय में फैंस ने वायरल कर दिया तो वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गांगुली ने लिखा, “अब तक का सबसे बेहतरीन तोहफा आपको मेरा कवर ड्राइव खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार है।”

कब रिलीज हो रही राजकुमार राव की दादा

जहां तक बात करें दादा द सौरव गांगुली स्टोरी की तो राजकुमार राव इसमें मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं जिसे विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया है। इसके साथ ही लवरंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स की तरफ से यह भी बता दिया गया कि राजकुमार राव की यह फिल्म 14 मई 2027 को ईद की लंबी छुट्टियां वाले वीकेंड पर रिलीज होने वाली है।

दादा पोस्टर पर क्यों फैंस हुए नाराज

वहीं दादा के फर्स्ट लुक को देखने के बाद पत्रलेखा से लेकर विक्की जैन ने पसंद किया है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसे चैट जीपीटी बता रहे हैं और ट्रोल करते दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

अगस्त 26, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 12

अगस्त 26, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 26, 2026

Toxic Movie Review

अगस्त 26, 2026

Kuku Kohli

अगस्त 26, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 25, 2026