DNP India Hindi

Rajpal Yadav: 6 महीने जेल में बिताने की क्या एक्टर की है प्लानिंग,चौतरफा मिल रहे मदद के बीच क्यों कंफ्यूज हुआ रेडिट

Rajpal Yadav

Photo Credit- Google Rajpal Yadav

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के अनगिनत फिल्मों में अपनी कॉमेडी से फैंस का दिल जीतने वाले राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। 5 करोड़ का कर्ज न चुकाने की वजह से यह 2024 तक बढ़कर 9 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। वहीं तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव के सपोर्ट में उनके फैंस और चहेते सेलेब्स भी सामने आए हैं। वरुण धवन से लेकर सलमान खान सोनू सूद जैसे सितारों के सपोर्ट मिलने के बीच रेडिट पर एक यूजर ने कुछ ऐसा लिखा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। क्या जानबूझकर 9 करोड़ देने की बजाय 6 महीने जेल जाने का फैसला राजपाल यादव ने लिया।

राजपाल यादव मामले पर क्या है रेडिट यूजर की राय

रेडिट यूज़र ने राजपाल यादव को लेकर लिखा कि “केस में कुछ अजीब बात है ठीक है। एक्टर से कोई नफरत नहीं है। वैसे वह मेरी बचपन की फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब जहां तक मुझे समझ आता है उन्होंने 9 करोड़ देने के बजाय 6 महीने जेल जाने का फैसला किया है और अब कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनकी मदद कर रहे हैं। मुझे कंफ्यूज करने वाली बात यह है कि राजपाल यादव के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। हर साल वह भूल भुलैया 2 और 3 जैसी कई बड़ी फिल्मों में कॉमेडी रोल करते हैं और ऐसा हो ही नहीं सकता कि उनके पास कोर्ट को देने के लिए इतने पैसे ना हो। कई लोगों ने यह भी बताया कि उस आदमी का अपना मैनेजर भी है।”

क्या Rajpal Yadav ने जानबूझकर जेल जाना चुना

रेडिट यूज़र ने राजपाल यादव को लेकर आगे कहा कि “सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि एक्टर के पास पैसे है लेकिन वह पैसे देने की बजाय कुछ महीनो के लिए जेल जाना पसंद करे।” हालांकि इसे लेकर अगर बात करें तो क्या सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि 6 महीने जेल की सजा काटने के बाद राजपाल यादव को 9 करोड नहीं देने पड़ेंगे। ऐसे में कानूनी तौर पर समझे तो यह देनदारी खत्म नहीं होने वाली है इसके बाद या तो समझौता करना पड़ेगा वरना पैसे चुकाने पड़ेंगे।

क्या राजपाल तिहाड़ जेल से रिहा हो पाते हैं यह देखने वाली बात होगी क्योंकि उनके केस की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Exit mobile version