---Advertisement---

Rakhi Sawant और पूर्व पति Adil Durrani के बीच फिर शुरु हुआ आरोपों का सिलसिला, वीडियो बेचने से लेकर अफ़ेयर तक के खुले राज़

Rakhi Sawant ने इस साल की शुरुआत में अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर उनसे मारपीट और जान से मारने के गंभीर आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ़्तार कर लिया था।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 23, 2023 12:38 अपराह्न | Updated: अगस्त 23, 2023 3:37 अपराह्न

rakhi Swant
Follow Us
---Advertisement---

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के बीच काफ़ी लंबे समय से सार्वजनिक विवाद चल रहा था जिसको लेकर दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं। राखी के पति आदिल दुर्रानी जो अब तक घरेलू हिंसा के चलते जेल में थे हाल ही में जेल से बाहर आए हैं और उन्होंने अभिनेत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद मंगलवार को राखी ने आदिल पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने राखी के न्यूड वीडियो बेचे थे। 

Rakhi Sawant ने लगाए आदिल दुर्रानी पर गंभीर आरोप 

दरअसल हाल ही में जेल से बाहर आए आदिल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके Rakhi Sawant पर संगीन आरोप लगाए थे। इसी पर अब राखी ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आदिल ने उनके न्यूड वीडियो 47 लाख में बेचे थे। अभिनेत्री ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान यह खुलासा किया कि आदिल ने उनके एक नहीं बल्कि 3 न्यूड वीडियो बेचे थे। उन्होंने कहा कि “इनमें से एक वीडियो मेरे हनीमून का था। ऐसे बहुत सारे वीडियो हैं जिनमें मेरा पूरा शेरीर न्यूड दिख रहा है। मैं चुप रही, क्योंकि मेरे वीडियो वायरल हो गए तो फिर मैं आत्महत्या करूं, ज़हर खाउं, पंखे से लटक जाउं, मर जाउं, सुसाइड करूं कहां जाउं?”

उन्होंने आगे कहा कि “पूरी दुनिया जब मेरे ये न्यूड वीडियो देखेगी तो मैं कहां जाउंगी? मेरे भाई के बच्चे, बहन के बच्चे, बिल्डिंग में बच्चे, हर जगह बच्चे हैं मैं कहाँ जाउं? अपना चेहरा पूरी दुनिया को कैसे दिखाऊं?”

महिलाओं और पुरुष दोनों से थे आदिल के संबंध 

मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने यह भी खुलासा किया कि आदिल अपनी ईरानी गर्लफ्रेंड से रेप के आरोप में 22 दिनों तक जेल में था। अभिनेत्री ने कहा “मैंने उसे अन्य महिलाओं और यहां तक कि पुरुषों के साथ संबंध बनाते देखा है। उसने दुबई में और यहां भी मुझे मारने की कोशिश की थी। मैंने किसी को भी 3 लाख रुपये नहीं दिए हैं। उसकी ईरानी ग्रलफ्रेंड 5 साल तक उसके साथ थी। आदिल ने 6 महीने तक उसके साथ बलात्कार किया था। उसकी ग्रलफ्रेंड को यह भी नहीं पता था कि उसने मुझसे शादी की है। उसने उससे और मुझसे दोनों से झूठ बोला। इसलिए मैंने किसी को पैसे नहीं दिए।” इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया कि आदिल की वजह से उनका मिसकैरेज भी हुआ था। 

क्या है आदिल और Rakhi Sawant का विवाद? 

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से Rakhi Sawant की शादीशुदा ज़िंदगी मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल अभिनेत्री अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी पर इससे पहले भी कई आरोप लगा चुकी हैं। इसको लेकर अभिनेत्री ने उनपर एफआईआर भी की थी जिसके बाद आदिल को जेल भेज दिया गया था। वहीं जेल से आने के बाद आदिल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर यह बताया कि राखी ने उन्हें झूठे केस में फंसाया था। उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे और राखी के झूठ से पर्दा उठाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026